आज का मंडी भाव

पहले दिन 91 टन से ज्यादा पहुंची सूरजमुखी, 20 टन से ज्यादा खरीदी

42 गेट पास कटे, सबसे अधिक अम्बाला में 59 टन आवक 

राजधानी हरियाणा प्रदेश में 1 जून से सूरजमुखी की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन प्रदेश की कई मंडियों में 91 टन से ज्यादा सूरजमुखी पहुंची। इसमें से 20 टन से ज्यादा की खरीद की गई है। सबसे अधिक आवक अम्बाला में 59 टन खरीद हुई है। पंचकूला में आठ टन से ज्यादा सूरजमुखी की आवक हुई है। इसमें से कुरुक्षेत्र में 12 टन और पंचकूला में टन सूरजमुखी की खरीद की गई है।

आठ पहले दिन मंडियों में 42 गेट पास कटे हैं। अम्बाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के अलावा अन्य जिलों में सूरजमुखी की खेती होती है। गत दिनों सरकार ने निर्णय लिया था कि एक जून से प्रदेश में सूरजमुखी की खरीद की जाएगी।
किसानों व आढ़तियों ने ली राहत की सांस इस्माइलाबाद | पिछले कई दिनों से सूरजमुखी की सरकारी खरीद की बाट जोह रहे किसानों व आढ़तियों ने राहत की सांस ली।

हैफेड के इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि सूरजमुखी का एक-एक दाना सरकारी समर्थन मूल्य 6760 रुपए प्रति क्विंटल पर खरीदा जाएगा। जल्द ही खरीद का कार्य तेज कर दिया जाएगा। इस समय मंडी में नमी युक्त सूरजमुखी आ रही है। जिसके चलते खरीद में दिक्कत है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान नमी युक्त फसल मंडी में लेकर न आएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button