इस बार लाल नहीं कीजिए पीले ताइवान तरबूज की खेती, 1 एकड़ से मिलेगा 4 से 5 लाख तक का मुनाफा, साधारण तरबूज से बिक रहा ₹50 महंगा

ताइवानी तरबूज और खरबूज की खेती का सही समय जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में होता है।

इस बार लाल नहीं कीजिए पीले ताइवान तरबूज की खेती, 1 एकड़ से मिलेगा 4 से 5 लाख तक का मुनाफा, साधारण तरबूज से बिक रहा ₹50 महंगा
X

इस बार लाल नहीं कीजिए पीले ताइवान तरबूज की खेती, 1 एकड़ से मिलेगा 4 से 5 लाख तक का मुनाफा, साधारण तरबूज से बिक रहा ₹50 महंगा



ताइवानी तरबूज न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि उनमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। ये फल पाचन को सुधारते हैं, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं, त्वचा को स्वस्थ बनाए रखते हैं, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, इनकी शेल्फ लाइफ भी लंबी होती है, जिससे इनकी डिमांड बाजार में अधिक होती है।

खेती में लागत और मुनाफा

ताइवानी तरबूज और की खेती में लगने वाली लागत करीब 1 लाख रुपए प्रति एकड़ होती है। बाजार में इनकी कीमत एक फल के आधार पर 30 से 70 रुपए तक होती है।इससे प्रति एकड़ भूमि से 4 से 5 लाख रुपए तक की कमाई हो सकती है। आईए जानते हैं ताइवान तरबूज की खेती करने की सही समय

उपयुक्त मिट्टी

ताइवान तरबूज की खेती करने के लिए मिट्टी का रेतीली और दोमट मिट्टी का अच्छा ड्रेनेज होना जरुरी है, ये मिट्टी पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

यहां की मिट्टी है सबसे अधिक उपयुक्त

उत्तरप्रदेश, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान जैसे राज्यों की जलवायु खरबूज और तरबूज की खेती के लिए उपयुक्त होती है।

कहां से लें बीज

किसान ताइवान से सीधे बीज ले सकते हैं। बीज का दाम 1 लाख रुपए किलो तक हो सकता है।

बुवाई का सही समय

ताइवानी तरबूज और खरबूज की खेती का सही समय जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में होता है।

खेत की तैयारी

खेत की तैयारी से पहले अच्छे से जुताई करें। भूमि में गोबर की खाद और अन्य जैविक खाद मिलाएं। समय पर हार्वेस्टिंग के लिए क्रॉप कवर विधि का पालन करें। इस तरह, ताइवानी तरबूज और खरबूज की खेती से किसान उच्च मुनाफा कमा सकते हैं और सेहतमंद फल प्राप्त कर सकते हैं।


Tags:
Next Story
Share it