चिंताजनकः तूँ तो बक्स दे राम! वर्षा और ओलावृष्टि ओलावृष्टि ने तोड़े अन्नदाता के अरमान, झलका किसानों का दर्द

चिंताजनकः तूँ तो बक्स दे राम! वर्षा और ओलावृष्टि ओलावृष्टि ने तोड़े अन्नदाता के अरमान, झलका किसानों का दर्द

Khet Khajana, हिसार : पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से शुक्रवार को मौसम ने एकाएक करवट बदली और हरियाणा सहित कई राज्यों में तेज आंधी के साथ वर्षा ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर कर परेशानी बढ़ा दी। किसानों पर एक तरफ महंगाई की मार दूसरी तरफ कुदरत की मार । किसानों का दर्द झलक पड़ा है । किसान निरास होकर कह रहे है तूँ तो बक्स दे राम! पहले जहां बढ़ते तापमान की वजह से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ और अब वर्षा और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसल को बिछा दिया। प्रदेश के कई जिले में हल्की वर्षा और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे सड़क से लेकर खेतों तक ओले की मोटी परत बिछ गई। वहीं वीरवार को हिसार, नारनौल और जींद के कुछ क्षेत्रों में नुकसान है तो वही राजस्थान के सूरतगढ़ में ओलों की जमकर बोछार हुई ।

शुक्रवार को चंडीगढ़, अंबाला हिसार, नारनौल, भिवानी, सिरसा करनाल और कुरुक्षेत्र में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दो दिन बारिश दर्ज की गई है। मोसम विभाग ने दो दिन की आशंका जताई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है । वहीं मोसम विभाग ने अड्वाइजरी जारी करते हुए कहा है की जिन किसानों ने सरसों की कटाई नहीं की है वो किसान दो दिन के लिए स्थगित कर दें और जिन किसानों ने सरसों की कटाई कर दी है तो सरसों की फसल को सुरक्षित जगह पर रख दें ।

यहां देखें वीडियो

पंजाब के खेतों में बिछी गेहूं और सरसों की फसल

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवाओं के बीच वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं व सरसों की फसल खेतों में बिछ गई। पहले बढ़ते तापमान की वजह से गेहूं की ग्रोथ प्रभावित हुई, अब वर्षा ने खड़ी फसल पर पानी फेर दिया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग फसलों के नुकसान का आकलन लगाने में जुट गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. मनमोहन सिंह ने कहा, किसानों को आगाह किया गया है कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता, फसलों की सिंचाई न करें।

यहां देखें वीडियो

उप्र में आंधी-पानी से मुरझाए किसानों के चेहरे

कानपुर में वीरवार शाम तेज हवा और बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार सुबह कई जिलों में आंधी-पानी से किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। किसान सरसों की कटाई और आलू की खोदाई कर रहे हैं। अचानक आंधी- पानी से किसान खेत पर खुदे पड़े आलू के ढेर को तिरपाल से ढक रहे है। हवा के साथ बरसात होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल खेतों में गिरने लगी है। खेत में खुदे पड़े आलू में भी नुकसान की संभावना बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *