PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरसा जिले के मत्स्य पालक मनप्रीत सिंह को ट्वीट करके की प्रशंसा

by

sirsa प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिरसा जिले के मत्स्य पालक मनप्रीत सिंह को ट्वीट करके की प्रशंसा की है। ट्वीट करके मोदी ने कहा कि सिरसा में हमारे किसान भाई-बहनों का यह प्रयास जहां पीएम मत्स्य संपदा योजना के फायदों को सामने लाता है, वहीं महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गांव चौरमार खेड़ा के मत्स्य किसान मनप्रीत सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह ने झींगा पालन को अपनाया है और आज वे प्रगतिशील किसान के रुप में उभर रहे हैं।

पहले सामान्य खेती करता था किसान
सिरसा जिले के अनेक प्रगतिशील किसानों ने अपनी अलग से पहचान बनाई है। मत्स्य पालक किसान मनप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सामान्य खेती करते थे, लेकिन बाद मेंं उन्हें खारे पानी में झींगा पालन व सरकार की पीएम मत्सय संपदा योजना के बारे में पता चला। इस पर उन्होंने झींगा पालन को अपनाया। इसमें सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सुनीता दुग्गल व मत्स्य विभाग का बहुत अधिक सहयोग रहा है। आज खारा पानी बहुत ही लाभदायक सिदï्ध हो रहा है। उन्होंने जिला के दूसरे किसानों से भी आह्वान किया वे भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं

 

 

 

अब देश में दूसरों के लिए उदाहरण के रुप में उभर रह
सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार हर तरह से मदद कर रही है। उन्होंने बताया कि लवणीय भूमि और खारे पानी की समस्या को जिला सिरसा के किसानों ने अवसर के रुप में पहचाना है और आज जिला मत्स्य पालक किसान अब देश में दूसरों के लिए उदाहरण के रुप में उभर रहे हैं। किसानों की इस मुहिम की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रशंसा की है, जो जिला वासियों के लिए गौरव की बात है।

READ MORE  Haryana Summer Holidays: छुट्टियों में गुरु जी ऑनलाइन जांचेंगे शिष्यों का होमवर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *