फसलों में हुए नुकसान को 72 घंटों में “क्षतिपूर्ति पोर्टल” पर दर्ज करवाएं किसान, सीएम ने दिए राहत के कड़े निर्देश

by

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसल को नुकसानए सीएम ने दिए राहत के कड़े निर्देश

खेत खजाना, चंडीगढ। हरियाणा में ओलावृष्टि के कारण फसलों में हुए नुकसान की स्टिक आंकलन करने के लिए हरियाणा सरकार ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कडे़ निर्देश दिए गए है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी किसान अपने अपने फसलों के हुए नुकसान को 72 घंटों में “क्षतिपूर्ति पोर्टल” पर अपडेट करेंए ताकी नुकसान का स्टिक आंकलन सरकार को मिल सके।

दरअसल चार दिन पहले किसनों की फसलें खेतों में लहलहा रही थीए वे अब आधी दम तोड़ चुकी हैं। कुछ किसान तो खुशकिस्मत हैंए जिनका मामूली ही नुकसान हुआ। लेकिन अधिकांश किसानों की आंखों में आंसू हैंए बेमौसमी वर्षा व ओलावृष्टि से उनकी मेहनत पर फिर पानी फिर गया है। फरवरी में तापमान बढ़ने के बाद अब मार्च में एक बार मौसम के बदलते रुख ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

हरियाणा के साथ साथ कई राज्यों में तेज हवाए बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं फसल को भारी नुकसान हुआ था। जिसको लेकर सीएम मनोहर लाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है वह किसान 72 घंटों में “क्षतिपूर्ति पोर्टल” पर नुकसान दर्ज करवाए ताकि विभाग को नुकसान की स्टिक जानकारी मिल सके।

READ MORE  यहां ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है तो ही होंगे मुआवजे के लिए आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *