किसान खड़ी गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाने पर मजबूर, आंखों में आंसू लेकर अपने ही अरमानों पर फेरा पानी

किसान खड़ी गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाने पर मजबूर, आंखों में आंसू लेकर अपने ही अरमानों पर फेरा पानी
X

किसान खड़ी गेंहू की फसल पर ट्रैक्टर चलाने पर मजबूर, आंखों में आंसू लेकर अपने ही अरमानों पर फेरा पानी

खेत खजाना। बिते दिनो बेमौसमी बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। अंतिम पड़ाव में खड़ी गेंहू की फसल देखते ही देखते बर्बाद हो गई। किसान अपने जीवन यापन को लेकर चींता में है और खराब हुई फसलों की भरपाई के लिए सरकारी दफतरों के चक्कर काट रहें है। ऐसे में एक किसान ने परेशान होकर अपने अरमानों को मारते हुए 3 एकड़ में खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चला दिया।

पीलीभीत में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद होने से परेशान किसान सिकंदर सिंह ने अपनी 3 एकड़ की गेहूं की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर जोत दिया। खड़ी फसल को जोतते हुए किसान की आंखों में आंसू थे। खड़ी फसल को जोतने के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तराई के पीलीभीत क्षेत्र में बीते सप्ताह बिन मौसम बरसात हुई थी जिससे सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। फसल लगभग पक चुकी थी और कट कर बिकने वाली थी। लेकिन उससे पहले बरसात होने के कारण फसलों का काफी नुकसान हो गया। इतनी बरसात हुई थी कि खेतों में अभी तक पानी भरा हुआ है। खेतों में पानी भरा होने के कारण गेहूं की बाली सूख कर कमजोर हो गई। जिसके चलते किसान सिंदर सिंह ने अपनी 3 एकड़ की फसल में जुताई कर दी।

किसान सिकंदर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि खेत में बरसात का पानी होने के कारण गेहूं की फसल सूखने लगी थीए इसलिए हमने अपने गेहूं की फसल को जोत दिया। सिकंदर ने बताया कि बारिश से फसल के नुकसान होने सूचना उन्होंने एसडीएम को दी। 22 मार्च को उनके खेत का सर्वे हो गया। उसके बाद उन्होंने 27 मार्च को खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर चलाकर जोत दिया।

फसलों के लिए जीवनदायिनी वर्मी कम्पोष्ट खाद, गुड़िया खेड़ा का यह किसान दे रहा है ऑर्गेनिक खेती को बढावा

https://khetkhajana.com/agriculture-news/1509.html

Tags:
Next Story
Share it