18 हजार किसानों ने 1.90 लाख एकड़ में किया पराली प्रबंधन, अब मिलेंगे 19 करोड़

पराली प्रबंधन में सी.एम. सिटी के किसान सबसे आगे

18 हजार किसानों ने 1.90 लाख एकड़ में किया पराली प्रबंधन, अब मिलेंगे 19 करोड़
X

पराली प्रबंधन में सी. एम. सिटी के किसान सबसे आगे हैं। जिले के करीब 18 हजार किसानों ने फसल अवशेष न जलाकर एक उल्लेखनीय कार्य किया है। सरकार की योजना के अनुसार अब इन करीब 18 हजार किसानों को करीब 19 करोड़ रुपए दिए जाएंगे क्योंकि सरकार की फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत प्रति एकड़ पर किसान को 1 हजार रुपए दे रही है। ऐसे में जिले में इन 18 हजार किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन करवा 1 लाख 90 हजार एकड़ की जानकारी दी है जिसमें उन्होंने फसल अवशेष नहीं चलाए हैं।

फसल अवशेष न जलाकर जिले के किसानों ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पराली प्रबंधन में अव्वल स्थान पाने के लिए सी.एम. मनोहर लाल की ओर से जिले के कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. वजीर सिंह को सम्मानित भी किया गया है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. वजीर सिंह ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन योजना के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर जिले के करीब 18 हजार किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें 1 लाख 90 हजार एकड़ में किसानों ने फसल अवशेष में आग नहीं लगाई है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है जो सर्वे कर रही है। अभी तक करीब 40 हजार एकड़ का सर्वे किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष बहुत कम जिले में पराली जलाने के केस सामने आए हैं। 2022 में जिले में पराली जलाने के 301 केस सामने आए थे और 2023 में 126 केस सामने आए हैं। सरकार की ओर से एक एकड़ पर 1000 रुपए किसानों को दिए जाएंगे। इससे अलग सरकारी की योजना के तहत कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत सबसिडी दी जा रही है।

Tags:
Next Story
Share it