नरमा कपास बेस्ट वैरायटी 2023 : नमस्कार दोस्तों, आइए जानते हैं, (Cotten Variety) नरमा कपास बेस्ट वैरायटी कौन सी है। लगाएं इस किस्म के बीज। कॉटन की इस वैरायटी से होगी बंपर पैदावार। पिछले साल के कुछ रिकॉर्ड के मुताबिक 10 से 15 क्विंटल प्रति एकड़ पैदावार बताई जा रही है।
नरमा बेस्ट वैरायटी 2023 | cotton variety
किसान साथियों नरमा की बिजाई का समय शुरु हो चुका है। काशी किसान साथियों के सामने कई चुनौतियां आ रही है। जैसे कि, नरमा की कौन सी लगाए वैरायटी। किस वैरायटी की ज्यादा पैदावार। कौन सी वेराइटी में सफेद मक्खियों का प्रकोप होता है कम। सबसे कम बीमारी वाली नरमा की कौन सी है वैरायटी। इन सभी पहलुओं पर आज विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे। हमारी जमीन के लिए नरमा की कौन सी वेराइटी उचित है।
नरमा की बिजाई कब करें :
दोस्तों, नरमा बिजाई का समय नजदीक आ गया है। कुछ जानकारी और विशेषज्ञों का डॉक्टरों से बातचीत के दौरान हमने यह जाना है। नरमा की बिजाई कब करें। इसके बारे में अलग-अलग किसानों की अलग राय है। डॉक्टर सलाह को माने तो 1 अप्रैल से नरमा की बिजाई शुरू की जा सकती है। कई किसान साथियों ने अगेती नरमा की बिजाई दी कर दी है। 15 से 20 मई तक आप नरमा की बिजाई कर सकते हैं। विशेषज्ञों की राय से यह उचित समय है।
नरमा बिजाई के लिए किस खाद का करें उपयोग :
वैसे तो नरमा बिजाई के लिए आपको यह पता लगाना जरूरी है कि आप की जमीन की मिट्टी किस तरह की है और किन-किन चीजों की आपके जमीन की मिट्टी में कमी है।
लेकिन एक डॉक्टर सलाह आंकड़ा को माने तो, NPK 12:32:16 50 किलोग्राम प्रति एकड़ डालें। DAP 30 से 35 किलोग्राम प्रति एकड़। पोटाश 15 से 20 किलोग्राम प्रति एकड़। जिंक 8 से 10 किलोग्राम प्रति एकड़। इन सभी खाद का उपयोग जरूरी है। अच्छी पैदावार के लिए।
अगर इससे अधिक आप ज्यादा जानकारी जानना चाहते हैं। तो अपने पास के एडीओ ऑफिस में जाकर अपनी जमीन के हिसाब से पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Cotten Variety
जानते हैं, पिछले साल की बेस्ट कॉटन वैरायटी कौन-कौन सी है। सभी वैरायटीओं का विश्लेषण इस रिपोर्ट में पूरी तरह विस्तार से जानेंगे। जिससे कि किसान साथियों को अच्छी पैदावार मिल सके।
Best Cotten Variety:
Rassi 951-
किसान साथियों पिछले वर्ष राशि 951 का रिजल्ट अच्छा बताया जा रहा है। इसके लिए हल्की से मध्यम भूमि की जरूरत है। यह ज्यादातर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब राज्य में अधिक लगाया जाता है। सफेद मच्छर और पत्तामरोड़ बीमारियो से प्रति रोधी है।
रासी 951 नरमा की पैदावार 13 से 14 क्विंटल प्रति एकड़ बताई जा रही है। इसकी एक शाखा पर 8 से 9 दिन डे बनते हैं। 20 October तक यह नरमा पूरा खिल जाता है।
Rassi 846 –
राशि 846 में मध्यम से भारी भूमि की जरूरत होती है। यह पति मरोड़ बीमारी से प्रतिरोधी है। इसका 20 अक्टूबर तक पूरा खिलाव हो जाता है। इस वैरायटी के नरमे की अवधि 140 से 145 दिन है। पूरे पौधे पर टिंडे लगते हैं। यह नरमा प्रति एकड़ 14 से 15 क्विंटल होता है।
Rassi 926 :
दोस्तों, राशि 926 एक बहुत ही अच्छी किसम की वैरायटी है। इस वैरायटी के लिए हल्की से मध्यम भूमि जरूरी है। इसमें हरा पत्ता सफेद मच्छर व अन्य रोग काफी कम मिलते हैं। पौधे पर ज्यादा टिंडे बड़ा साइज पाया जाता है। इसका खिलाव भी काफी अच्छा होता है, और चुगाई में काफी आसान रहता है।
राशि 926 की वैरायटी राजस्थान पंजाब और हरियाणा में काफी कामयाब है। इसकी अवधि 160 से 165 दिन है। प्रति एकड़ 12 से 14 क्विंटल पैदावार होती है। सात से आठ सिंचाई जरूरी है।
नरमा की काली, लाल, भारी मिट्टी की वैरायटी :
नरमा की कालीबारी मिट्टी की वैरायटी RCH 773, RCH 653, RCH 776, नरमा की इन सभी वैरायटी ओं के लिए जमीन की जरूरत होती है। और काफी पानी की भी जरूरत होती है।
Tata दिग्गज:
नरमा की टाटा दिक्कत एक बहुत ही अच्छी वैरायटी है। पिछले साल काफी अच्छी पैदावार हुई है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बहुत अधिक है। यह बढ़िया जमीन और काफी बढ़िया पानी जहां पर है। उनके लिए काफी फायदेमंद वैरायटी है। यह राजस्थान हरियाणा और पंजाब के लिए काफी अच्छी वैरायटी है। इसको पकने के लिए 140 से 143 दिनों की जरूरत होती है।
Tata Digaj का टिंडा काफी बड़ा होता है। टिंडे का रेसा काफी लंबा होता है। इसका प्रति एकड़ 10 से 15 क्विंटल उत्पादन होता है। पिछले साल की काफी बेस्ट वैरायटी टाटा दिग्गज रही है।
अजीत 177 :
किसान साथियों अजीत 177 नरमा के काफी अच्छी वैरायटी बताई जा रही है। इसके लिए हल्की व मध्यम जमीन की जरूरत होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अच्छे बताई जा रही है। कुल मिलाकर पिछले साल ठीक-ठाक इसका रिजल्ट रहा है।
Kapas Ki Best Variety 2023 | कपास की बेस्ट वैरायटी :
किसान साथियों आजकल मार्केट में कपास के नए बीज काफी मात्रा में उपलब्ध है। नई-नई किसने कपास के तैयार की जा रही है। उनमें से जानते हैं। कुछ अच्छी वैरायटी कपास की कौन-कौन सी है।
Kapas Best Variety:
यह सभी वैरायटी कपास की काफी अच्छी बताई जा रही है। जो निम्नलिखित प्रकार से है। KR 64, KR 111, KR 121, कपास के इन सभी वैरायटी ओं का पिछले साल काफी अच्छा उत्पादन बताया गया है। काफी किसानों से बातचीत के दौरान, हमें पता चला कि राजस्थान के इलाके में और हरियाणा के इलाकों में। इन कपास की वैरायटी से अच्छी पैदावार ली जा सकती है। प्रति एकड़ इन सभी वैरायटीओ की पैदावार 10 से 15 क्विंटल बताई जा रही है।
IAS Interview Questions: ऐसा कौन सा जीव है जो जीभ से कान साफ़ कर लेता है? दिमाग घूमा देने वाला प्रशन
नोट- आज आपने जाना नरमा कपास बेस्ट वैरायटी 2023 (Cotten Variety)। रोजाना इसी प्रकार से किसानों से जुड़ी सभी जानकारियां। हमारी वेबसाइट के द्वारा किसान सचिन तक पहुंचाई जाती है। किसानों से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
कुछ पूछे गए प्रश्न ?
किसान साथियों नरमा की बेस्ट वैरायटी राशि 926, टाटा दिग्गज और अजीत 177 किसान साथियों द्वारा बताई जा रही है।
किसान साथियों कपास की बेस्ट वैरायटी के KR 64, KR 111, KR 121, किसान साथियों द्वारा बताई गई है। जिनकी पिछले साल काफी अच्छी पैदावार रही है।