Cotton Farming: कपास की खेती करने का सही तरीका क्या है? जानें कपास से जुड़ी पूरी जानकारी

Cotton Farming: कपास की खेती करने का सही तरीका क्या है? जानें कपास से जुड़ी पूरी जानकारी
X

Cotton Farming: कपास की खेती करने का सही तरीका क्या है? जानें कपास से जुड़ी पूरी जानकारी

कपास की खेती कैसे करें? जानें कपास से जुड़ी पूरी जानकारी

खेत खजाना। फिलहाल रबी की फसलों की कटाई चल रही है। अधिकतर किसानों ने सरसों की फसल की कटाई कर निकाल लिया है। जिन किसानों ने सरसों निकाल लिया है वो अब कपास की बुवाई के इंतजार में है। कई राज्यों में कपास की बुवाई का काम शुरू हो चुका है। ऐसे में कुछ किसान कपास की अगेती बुआई करने के चकर में नकली बीज व मोसम की जानकारी के बिना बुवाई कर देते हैं जिसकी वजह से उन किसानों को आने वाले समय में भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। इसलिए कपास की बुवाई करने से पहले कृषि विभाग से जानकारी जुटा कर ही करनी चाहिए। आइये जानते है कपास से जुड़ी कुछ विशेष बातों के बारे में।

Cotton Farming news: बता दें कि कपास की खेती करते समय कुछ अहम बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हैं। सबसे पहले किसान अपने विवेक से अच्छी क्वालिटी व गुणवकता वाला ही बीज खरीदें ताकि आने वाले समय में बीज को लेकर कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। दूसरी सबसे बड़ी समस्या खेतों में जलनिकासी की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। अगर आपके खेत में जल निकासी की कोई व्यवस्था नही है तो आने वाले समय थोड़ी सी बारिश होने पर कपास की फसल में पानी खड़ा हो जाएगा। फसल में पानी खड़ा रहने की वजह से गलने का खतरा बना रहता है।Cotton Farming

मटियार भूमि में की इसकी खेती की अधिक की जाती है। इसके अलावा सिंचाई की सुविधाएं उपलब्ध हों वहां बलुई एवं बलुई दोमट मिटटी में भी कपास की खेती की जा सकती है।उत्तरी भारत में कपास की खेती सिंचाई आधारित होती है। कपास का खेत तैयार करते समय इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि खेत ठीक तरह से समतल हो और मिट्टी की जलधारण एवं जलनिकास क्षमता दोनों अच्छे हों। इसके अलावा समय.समय पर खेतों से खरपतवार हटाते रहे हैंए जिससे कपास के पौधे का विकास सही तरीके से हो सके।

दक्षिण व मध्य भारत में कपास वर्षा.आधारित काली भूमि में उगाई जाती है। बता दें कि पहले कपास की खेती महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में की जाती थी। लेकिन अब धीरे.धीरे इसकी खेती उत्तर भारत के राज्यों में भी दिखने लगी है। सरकार द्वारा प्रोत्साहन मिलने से भी कई किसानों ने इसकी खेती की तरफ अपना रुख किया है। अब वह मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।Cotton Farming

बता दें कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग जैविक कपास की उपज और उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 प्रमुख कपास उत्पादक राज्यों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ;एनएफएसएमद्ध के तहत कपास विकास कार्यक्रम पर काम कर रहा है। वहींए आईसीएआर केन्द्रीय कपास अनुसंधान संस्थान ;सीआईसीआरद्ध भी देश में जैविक कपास के उत्पादन वृद्धि के लिए तकनीक के विकास और अनुसंधान पर काम करके किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

Tags:
Next Story
Share it