देश के सिर्फ 2 किसान ही करते हैं ढाई लाख रुपए प्रति किलो बिकने वाले आम की खेती, ऐसे करते हैं आम के पौधों की रखवाली

देश के सिर्फ 2 किसान ही करते हैं ढाई लाख रुपए प्रति किलो बिकने वाले आम की खेती, ऐसे करते हैं आम के पौधों की रखवाली
X

By. Khetkhajana.com

धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने वाली है और इसके साथ ही आम का सीजन भी आने वाला है। आम फलों का राजा और गर्मियों का राजा के नाम से मशहूर है। गर्मी के साथ-साथ इसकी मांग भी बढ़ने वाली है। आम भी कई किस्मों के होते हैं जिसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, बदाम अन्य कई वैराइटीज है जिन्हे लोग खाना पसंद करते हैं

भारत के आम विदेशों में भी मशहूर हैं विदेशों में भारतीय आम की प्रति वर्ष काफी मांग रहती है। जिस कारण गर्मियों के मौसम में भारत का आम विदेशों में बड़े पैमाने पर भेजा जाता हैं।

आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है इस आम की खेती भारत में सिर्फ 2 किसानों द्वारा ही की जाती है। यह आम ढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है। दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाले आम 'मियजाकी' किस्म का है इसे दुनिया का सबसे महंगा आम बताया गया है। जापान में इसकी नीलामी ढाई लाख रुपए प्रति किलो के हिसाब से हुई थी।

देखने में यह आम चमकीले लाल रंग के होते हैं जापान में इन्हें सोने का अंडा भी कहा गया है। फलों में सबसे महंगा होने का कारण इसका चमकीला लाल रंग है। यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और लजीज होते हैं। इनकी मिठास अन्य आम से कहीं अधिक मीठी और लाजवाब होती है

कोटा के किसान श्रीकिशन सुमन ने रेगिस्तान में मियाजाकी आम का मदर प्लांट लगाया है। पिछले 5 वर्षों से वहां मियाजाकी आम की किस्म पर काम कर रहे हैं। अब तक श्रीकिशन 50 पौधे बेच चुके हैं और उनके पास 100 पौधों का ऑर्डर है।

वहीं जबलपुर में भी एक किसान ने ‘मियाजाकी आम की खेती की। पिछले साल उसने 2 पेड़ की सुरक्षा के लिए 3 सिक्योरिटी गार्ड और 6 कुत्तों को रखा था।

Tags:
Next Story
Share it