हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लिए कैसे करें आवेदन, A to Z पूरी जानकारी

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के लिए कैसे करें आवेदन, A to Z पूरी जानकारी
X

Khet Khajana, Chandigarh, HKRN Registration: हरियाणा की मनोहर सरकार द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (KRN)

हरियाणा के युवाओं को रोजगार से सम्बन्धित जानकारियों को उपलब्ध कराने व रोजगार देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

मनोहर सरकार द्वारा इस पोर्टल को पिछले साल 1 नवंबर 2021 में लांच किया गया। रोजगार निगम द्वारा आउटसोर्स की भर्तियों या ठेकेदारी माध्यम से दी जाने वाली नौकरियों को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में हो रहे शोषण को रोका जा सकेगा। निगम द्वारा सुनिश्चित किया गया है की रोजगार के अवसर योग्य व्यक्तियों को दिए जा सके। साथ ही ऑनलाइन आवेदन से रोजगार प्राप्त करने में पारदर्शिता को आगे रखा जा सकेगा। इससे भ्रष्टाचार जैसी कुप्रथा को खत्म करने में सहायता मिलेगी।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023

हरियाणा स्किल निगम द्वारा हर विभाग से यह जानकारी ली जाएगी की उस विभाग में कितने युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भविष्य में आने वाली सरकारी नौकरियों या निगमों की भर्तियों को इस पोर्टल द्वारा आयोजित किया जाएगा। रोजगार निगम द्वारा सरकार आउट सोर्सिंग से दी जाने वाली नौकरियों के लिए आवेदन को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करा सकेगी। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के उद्देश्य, लाभ और उसकी विशेषताएं साथ-ही साथ पात्रता और आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, Kaushal Rojgar Nigam Vacancy आदि के बारे में जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़ें।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023 Highlights

🔥पोर्टल 🔥हरियाणा कौशल रोजगार निगम

🔥सम्बंधित राज्य 🔥हरियाणा

🔥लांच की गयी 🔥हरियाणा राज्य सरकार द्वारा (1 नवम्बर 2021)

🔥लाभार्थी 🔥हरियाणा के नागरिक

🔥उद्देश्य 🔥आउटसोर्सिंग भर्तियों को ऑनलाइन करना

🔥ओफिसियल वेबसाइट 🔥Click Here

🔥आवेदन माध्यम 🔥ऑनलाइन

🔥वर्ष 🔥2023

🔥टोल फ्री नंबर 🔥1800-180-4818

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023 का उद्देश्य

Haryana Kaushal Rojgar Nigam 2023 का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्सिंग से प्रदान की जाने वाली नौकरियों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाना है।

अब हरियाणा के नागरिकों को इन नौकरियों के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

सभी योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इस पोर्टल के माध्यम से मेरिट के आधार पर नागरिकों की नियुक्ति की जाएगा।

इसके अलावा उनका कौशल विकास प्रशिक्षण भी किया जाएगा।

यह योजना प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट लाएगी।

HKRN के लाभ एवं विशेषताएं

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के कौशल तथा आर्थिक विकास के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा युवाओं को कई लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। HR कौशल रोजगार निगम से होने वाले लाभ और विशेषताएं क्या हैं? आईये जानते है:–

हरियाणा राज्य सरकार द्वारा राज्य के युवाओं के आर्थिक, सामाजिक उत्थान के लिए इस पोर्टल को 1 नवंबर 2021 को शुरू किया गया है।

इस पोर्टल की मदत से हरियाणा राज्य के युवाओं को अपने विषय से सम्बन्धित रोजगार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

राज्य में बेरोजगारी दर में कुछ हद तक कमी आ सकेगी।

योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा जिससे युवाओं का आत्मविश्वाश बढ़ेगा।

युवा उपलब्ध पदों पर हो रही भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसके साथ ही ठेकेदारी प्रथा का अंत होगा।

इस पोर्टल से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को ऑनलाइन माध्यम से भर्ती किया जा सकेगा।

इस प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों के शोषण को रोका जा सकेगा साथ-ही-साथ योग्य उम्मीदवारों को रोजगार मिल सकेगा।

इसके माध्यम से काम पर रखे जाने वाले कर्मचारियों को इपीएफ, ईएसआई आदि सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।

इस नई व्यवस्था के तहत संविदा नियुक्तियां मेरिट के आधार पर होगी। जिससे नियुक्तियों में होने वाली धांधली को रोका जा सकेगा।

कार्यालय या विभागों में हो रही नियुक्तिओं में पारदर्शिता आएगी।

ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा जिससे युवाओं का कीमती समय बच सकेगा।

सभी पात्र युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा जिसके लिए सरकार द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जाएंगे।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam की पात्रता

आवेदक हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए।

आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।

सभी वर्ग के नागरिक इस पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

आधार कार्ड

निवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

आयु का प्रमाण

पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

मोबाइल नंबर

ईमेल आईडी

राशन कार्ड इत्यादि

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration की प्रक्रिया

Kaushal Rojgar Nigam Vacancy – पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहाँ हमने आपको कुछ आसान स्टेप्स बताये हैं जिनकी सहायता से आप अपना आसानी से पंजीकरण पोर्टल पर करा सकेंगे।आप अपना हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करा सकेंगे आईये जानते हैं – Kaushal Rojgar Nigam Vacancy

सबसे पहले आप को हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आप की स्क्रीन पर होम पेज खुलेगा। यहाँ आप को रजिस्ट्रेशन (Registration) का विकल्प दिखेगा।

इस विकल्प पर क्लिक करते ही आप के सामने अगला पेज खुलेगा।

यहाँ आप को परिवार पहचान पत्र आईडी (Enter your Family ID (PPP) दर्ज करनी होगी।

फिर Display Members के विकल्प पर क्लिक कर दें।

अब अगले पेज पर Haryana Kaushal Rojgar Nigam Registration Form खुल जाएगा।

आप को ये हरियाणा कौशल निगम रजिस्ट्रेशन फॉर्म कुल 4 स्टेप्स में भरना होगा।

इसमें पूछी गयी सभी जानकारियाँ को दर्ज करें और कन्फर्म करके आगे बढ़ जाए।

ऐसे ही अन्य चरणों को भी पूरा करें और मांगे गए दस्तावेज भी अपलोड कर दें और अंत में सब्मिट कर दें।

इस प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam Job Advertisement देखने की प्रक्रिया

सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

इसके बाद आपको Job Advertisement के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

यहां पर आपको आवेदन करने के लिए सभी नौकरी की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी।

जिस नौकरी के लिए भी आपका आवेदन करना है उसके सामने Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

उसके बाद आप अपना सफल आवेदन कर सकते हैं।

कॉन्ट्रैक्ट एवं आउटसोर्स कर्मचारी की जानकारी भी की जाएगी अपलोड विभाग के द्वारा यह निवेदन किया गया है की प्रतिष्ठान द्वारा उन सभी कॉन्ट्रैक्ट एवं आउट सोर्स कर्मचारियों की जानकारी अपलोड किया जाये जो कर्मचारी सीएस आउटसोर्सिंग पॉलिसी के अंतर्गत कवर्ड है एवं 30 सितंबर 2021 तक कार्यकृत है।

आपको बता दे की यह जानकारी मेरा परिवार हरियाणा पोर्टल पर अपलोड की जा सकती है।

इसके अलावा यह जानकारी प्रतिष्ठान के डीडीओ के लॉगइन से अपलोड करनी होगी।

प्रदेश के ऐसे वह सभी कर्मचारी जिनकी सैलरी पहले [अपलोड नहीं की जा रही थी कि कई प्रतिष्ठान एचआरएमएस/सैलरी पोर्टल पर पंजीकृत नहीं थे।

प्रदेश के सभी प्रतिष्ठानों से यह निवेदन किया गया है की वह अपने प्रतिष्ठान को पंजीकृत करवा ले एवं जानकारी को पोर्टल पर अपलोड कर दे।

कैरियर से संबंधित जानकारी प्राप्त करें

हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

अब आपके सामने home page खुलेगा।

इसके बाद career information के विकल्प पर click करें।

अब आपके सामने portal खुलेगा।

इस पोर्टल पर आप career से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana Kaushal Rojgar Nigam कैंडिडेट लोगिन करने की प्रक्रिया

सबसे पहले आपको हरियाणा कौशल रोजगार निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।

होम पेज पर आपको Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Tags:
Next Story
Share it