हरियाणा व राजस्थान में हाथों से गेंहू कटाई का सीजन शुरू, 1 बीघा कटाई तीन मण गेंहू की देहाड़ी

हरियाणा व राजस्थान में हाथों से गेंहू कटाई का सीजन शुरू, 1 बीघा कटाई तीन मण गेंहू की देहाड़ी
X

हरियाणा व राजस्थान में हाथों से गेंहू कटाई का सीजन शुरू, 1 बीघा कटाई तीन मण गेंहू की देहाड़ी

खेत खजाना, हरियाणा व राजस्थान में हाथों से गेंहू कटाई का सीजन जोरों पर है। किसान सुबह होते ही उठकर अपने खेतों में गेंहू कटाई के लिए निकाल पड़ते है। वेसे तो आजकल देखा जाएं तो गेंहू अधिकार रीपर मशीन या फिर कम्बाइन से काटकर निकाला जाता है। खासकर हरियाणा की बात की जाए गेंहू अधिकतर कम्बाइन मशीन से निकाली जाती हैं। लेकिन राजस्थान में भूसा की कमी होने की वजह से गेंहू को हाथों से निकालना पड़ता है।

हाथों से गेंहू काटना हमारी मजबूरी

राजस्थान के साया के रहने वाले किसान भजना राम ने बताया की गेंहू कटाई का सीजन जोरों पर है। हमारा पूरा परिवार मिलकर हर बार गेंहू की कटाई हाथों से ही करता है। उन्होंने सबसे बड़ी मजबूरी बताते हुए कहा की राजस्थान में पानी की किल्लत होने की वजह से लगभग खेती फव्वारे के सहारे ही पकती है। पानी की कमी की वजह से पैदावार भी कम होती है। पैदावार कम होती है तो हर चीज पर असर पड़ता है। चाहें अनाज हो, पशुओं के लिए चारा या भूसा हो या फिर देहाड़ी, मजदूरी हो सभी की कमी आती ही आती है। इसलिए गेंहू को हाथों से काटना भूसे की कमी का होना सबसे बड़ा कारण है।

इन किसानों की खुली किस्मत, मिलेगी 2000 यूनिट बिजली फ्री, 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिजली बिल किया शून्य

1 बीघा गेंहू काटने की देहाड़ी

किसान भजना राम ने बताया की मेरा परिवार गेंहू के सीजन में गेंहू की कटाई देहाड़ी पर ही करता है। उन्होंने बताया की कुछ बिघों की कटाई के बदले हम भूसा ले लेते है। भूसे की पूर्ति होने के बाद हम गेंहू की कटाई देहाड़ी पर करनी शुरू कर देते है। भजना राम ने बताया की 1 बीघे की कटाई के बदले 3 मण गेंहू या फिर 2200 रुपए लेते है। जो की हम 1 दिन में एक से डेढ़ बीघे की कटाई कर देते है।

हरियाणा में 1 एकड़ की कटाई

इस मामले में हरियाणा की बात की जाएं तो हरियाणा में गेहूं की कटाई अधिकतर रीपर या फिर कम्बाइन से की जाती है। हरियाणा के कुछ हिस्सों मे गेंहू की कटाई हाथों से भी की जाती है। रास्थान की तुलना में हरियाणा में गेंहू कटाई का भाव अधिक है। एक एकड़ गेंहू की कटाई लगभग 3500 से 4000 के करीब है। कुछ मजदूर गेंहू कटाई के बदले भूसा रखने की भी मांग करते है।

अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो आप भी कॉमेंट के माध्यम से अपने क्षेत्र में खेती किसानी से जुड़ी जानकारी हमसे शेयर करें। पूरी जानकारी देने के बाद आपका भी आर्टिकल प्रकाशित किया जाएगा।

गेहूँ कटने के बाद किसान करे इस फसल की तैयारी, तेजी से बढ़ायेगी आय, होगा आमदनी के साथ डबल मुनाफा

Mandi Bhav WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे  

Tags:
Next Story
Share it