गांव मुसली के खेतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने जलने से बचाई 100 एकड़ गेंहू की फसल

by

गांव मुसली के खेतों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने जलने से बचाई 100 एकड़ गेंहू की फसल

खेत खजाना। सिरसा के गांव मुसली के खेतों में गेंहू के फसल में आग लग गई। आग की सुचना मिलने पर किसानों में अफरा तफरी मच गई। किसानों ने तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिगेड विभाग को आग लगने की सुचना दी। सुचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सुरेंद्र खिचड़़, कुलदीप कम्बोज, मुकेश खीचड़, रमेश हरडू, राजकुमार व सुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे।

इसकी जानकारी देते हुए मुकेश खीचड़ ने बताया कि सोमवार सुबह सुखमंद्र सिंह पुत्र बलवंत सिंह के खेतों में शोर्ट सर्किट से गेंहू की फसल में आग लग गई। आग लगने के बाद आसपास के किसानों ने अपने स्तर ट्रैक्टर के माध्यम से आग को रोकने का प्रयास किया। उन्होने बताया कि किसानों की सुचना मिलने बाद मौके पहुंचे। आग पर काबू पाया तब तक किसान सुखमंद्र सिंह की 4 कनाल गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।

किसानों के लिए बड़ी खबर, खराब फसलों का मुआवजा तय, प्रति एकड़ मिलेगा इतना मुआवजा

मौके पर मौजूद रहे किसानों ने बताया कि आज सुबह किसी कारणवंश आग लग गई। आग सुचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारी बिना किसी देरी किए मौके पर पहुंच गए और 100 की फसल को खाक होने से बचा लिया। इसके साथ किसानों ने कर्मचारियों का तहदिल से धन्यवाद किया।

READ MORE  चिंताजनकः तूँ तो बक्स दे राम! वर्षा और ओलावृष्टि ओलावृष्टि ने तोड़े अन्नदाता के अरमान, झलका किसानों का दर्द

नरमा का भाव रहा डाउन देखे ताजा मंडी भाव 10 April 2023

अधिक पैदावार के लिए खेतों में देसी शराब छिड़क रहे किसान, नही है कोई विपरीत असर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *