किसान ने खुद ही उजाड़ दी अपनी फसल, पाई- पाई जोड़ कर तैयार किए थे अंगूर के पौधे

किसान ने खुद ही उजाड़ दी अपनी फसल, पाई- पाई जोड़ कर तैयार किए थे अंगूर के पौधे
X

By. Khetkhajana.com

किसान ने खुद ही उजाड़ दी अपनी फसल, पाई- पाई जोड़ कर तैयार किए थे अंगूर के पौधे

किसान अपने खेतों को अपने घर की तरह ही सवारता है। क्योंकि उसे खेतों से भी उतना ही लगाव होता है जितना अपने परिवार से, किसान को अपने परिवार की तरह अपनी खेतों से भी उतना ही लगाव होता है वह अपने खेतों में बोई फसल को अपने बच्चों की तरह पालता है लेकिन अगर वही फसल उसके लिए मुनाफे की बजाए घाटा साबित हो जाए तो किसान निराश हो जाता है ऐसी ही एक घटना सोलापुर के बार्शी के एक गरीब किसान की है जिसने पाई पाई जोड़ कर अपने खेतों में अंगूर की फसल तैयार की थी लेकिन लगातार तीन-चार साल तक हो रहे घाटे से परेशान होकर उसने खुद अपने हाथों से अंगूर के पेड़ काट दिए।

सोलापूर के बार्शी के किसान ने 2016 से छोटा- छोटा काम करके खेती करने के लिए पैसे इकट्टा किए थे.लेकिन उसे ज्यादा फायदा नहीं हुआ. किसान ने हिम्मत नहीं हारी और अगली बार देश में कोरोना वायरस फैल गया. इस दौरान भी खेती का काफी नुकसान हुआ.

किसान ने अंगूर सुखाकर इससे मुनक्का और किशमिश तैयार कर ली पर कोरोना की वजह से मार्केट बंद थी, तो उसे इसके लिए ज्यादा कीमत नहीं मिली. ऐसे में उसके हाथ बहुत कम पैसे आए. इसके बाद हनुमंत जाधव नाम के किसान ने कर्जा (Loan) लिया और खूब मेहनत कर के कर्जा चुकाने की कोशिश भी की.

उसे लगा कि अब उसका ये साल अच्छा जाएगा लेकिन फिर उसका सपना टूट गया और हाथ में कम ही पैसे आए. हालातों से परेशान होकर किसान ने खुद ही अपने हाथों से अंगूर की खेती को तबाह कर दिया.

Tags:
Next Story
Share it