सरसों की सरकारी खरीद बंद, किसानों में रोष, सिर्फ अंतिम दिन टोकन कटे किसानों की खरीदी जाएगी सरसों, 4 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

सरसों की सरकारी खरीद बंद, किसानों में रोष, सिर्फ अंतिम दिन टोकन कटे किसानों की खरीदी जाएगी सरसों, 4 हजार किसानों को मिलेगा लाभ
X

Khetkhajana

सरसों की सरकारी खरीद बंद, किसानों में रोष, सिर्फ अंतिम दिन टोकन कटे किसानों की खरीदी जाएगी सरसों, 4 हजार किसानों को मिलेगा लाभ

जिले के सरसों उत्पादक उन किसानों को सरकार ने राहत दी है, जिनके अंतिम दिन टोकन कटे थे। हैफेड आज केंद्रों पर एमएसपी के तहत परचेज शुरू करवाएगा। 4 हजार से ज्यादा किसानों की 50 हजार क्विंटल सरसों खरीदी जाएगी। जबकि मंडियों व खरीद केंद्रों में पड़ी सरसों का डीसी की ओर से भौतिक निरीक्षण करवाया जाएगा।

वहीं हैफेड की ओर से सरसों खरीद करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि जिले में 12 सेंटर बनाए गए थे, जिनमें 814784 क्विंटल सरसों खरीद हुई। जिसमें 548195 क्विंटल सरकारी व 233454 खरीद बंद होने के बावजूद 866 क्विंटल सरसों सस्ते रेट में बेची है। जिनको प्रति क्विंटल एक हजार रुपये नुकसान पहुंचा है।

4 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ, डीसी को निरीक्षण करने के निर्देश

सरसों खरीद बंद होने से किसानों में रोष है। उनका आरोप है कि सरसों एमएसपी पर नहीं बेच पाए इसलिए सरसों परचेज का किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष सिकंदर सिंह रोड़ी की अध्यक्षता में संगठन महासचिव अतिरिक्त सचिव कृषि एवं सहित अनेक किसानों ने शुक्रवार  मार्केट कमेटी सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली के गेट 5 घंटे बंद रखे।

7

Tags:
Next Story
Share it