Weather Update: 16 को फिर आएगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी ने दिखाया असर, आज चलेगी तेज आंधी

Weather Update: 16 को फिर आएगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी ने दिखाया असर, आज चलेगी तेज आंधी
X

गर्मी दिखा रही तेवर, 12 जिलों में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार

Weather Update :16 को फिर आएगा पश्चिमी विक्षोभ, गर्मी ने दिखाया असर, आज चलेगी तेज आंधी

khet Khajana : आधी मई गुजरने को है। अब गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। फरीदाबाद में दिन का तापमान 44.9 पहुंच गया जो सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा हिसार के बालसमंद में तापमान 44.4 डिग्री और मेवात में 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं हरियाणा के साथ लगते राज्य राजस्थान के जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। चुरू में 45.3 और बाडमेर में तापमान 45.7 डिग्री दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज तेज आंधी और एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई है। वहीं 16 मई को पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ आ रहे एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिसार 439 रोहतक 41.8 गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस अवधि में हल्की गरजयुक्त बादल बनने से विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है। वहीं 18 मई के आसपास एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ नए सिरे से मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है।

कहां कितना तापमान

फरीदाबाद  - 44.9

42.5

बालसमंद      -44.4

हिसार          - 43.9

फतेहाबाद    -42.1

नारनौल       - 43.5

सिरसा-         43.8

जींद             =43.8

मेवात           - 43.4

झज्जर            -42.9

गुरुग्राम         -42.5

रोहतक          - 41.8

भिवानी           -40.2

अंबाला              -39.6

 करनाल             -39.0

चंडीगढ़                - 39.9

 पंचकूला               -38.6

राज्य में फिलहाल मौसम शुष्कः चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 13 मई को बीच-बीच में आंशिक बादलवाई व धूल भरी हवाएं चलने और उत्तर व दक्षिण क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर को हवाओं व गरज चमक के साथ रही है।

छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। परंतु 14 व 15 मई को राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम खुश्क व गर्म रहने और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 16 मई रात्रि से राज्य में पश्चिमी- विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में फिर से बदलाव की संभावना बन रही है।

Tags:
Next Story
Share it