मई में लू नहीं, 15 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार फिर चढ़ा पारा, 16 से फिर .....

मई में लू नहीं, 15 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार फिर चढ़ा पारा, 16 से फिर .....
X

मई में लू नहीं, 15 जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार फिर चढ़ा पारा, 16 से फिर .....

खेत खजाना: प्रदेश में पारा 15 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। फरीदाबाद में यह सबसे ज्यादा 44.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं, 24 घंटे में रात का पारा 0.5 डिग्री बढ़ा। हालांकि, यह अब भी सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। यह करनाल में सबसे कम 18.1 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अमूमन मई में दिन ही नहीं, रात भी तपती रही हैं। लेकिन इस बार एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इससे गर्मी का प्रचंड रूप देखने को नहीं मिला है। भीषण गर्मी के महीने में अब भी रात का तापमान सामान्य से कम चल रहा है। मई के 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन लू नहीं चली है।

गर्मी के सीजन में 1 मार्च से अब तक 69.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 128 फीसदी ज्यादा है। इस अवधि में 30.5 मिमी. बारिश सामान्य मानी जाती है। अब 13 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में आंधी और बूंदाबांदी की संभावना है। 16 मई को फिर पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा। इससे भी तापमान में कमी आ सकती है।

नूह         -443

जीद       -43.9

पलवल    -43.8

सिरसा     -43.5

महेंद्रगढ़    -43.0

दादरी         -42.9

झज्जर         -42.7

रेवाड़ी          -42.5

गुड़गांव         -42.2

सोनीपत       - 42.1

फतेहाबाद     -41.8

भिवानी         -44.9

अप्रैल के बाद मई में भी ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी कम

भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा आ रहे हैं। अप्रैल के बाद मई में भी कई पश्चिमी विक्षोभ आए हैं। जब पश्चिमी विक्षोभ मजबूत होता है तो दूर तक बारिश हो जाती है। जब कमजोर होता है तो बड़ा असर हरियाणा में नहीं पड़ता। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 13 मई को बादल छाएंगे। धूलभरी हवाओं के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 14 व 15 मई को ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क व गर्म रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। 16 मई की रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ के आशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है।

चक्रवाती तूफान 'मोचा' बांग्लादेश म्यांमार सीमा पर रविवार को दस्तक दे सकता है। इसे लेकर बंगाल सरकार ने एहतियाती कदम उठाए हैं। तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिलों के निचले

तटीय क्षेत्रों और सुंदरबन के कुछ क्षेत्रों में तिरपाल, पीने के पानी के पाउच, दूध पाउडर, सूखा भोजन, शिशु आहार और दवाएं भेजी गई हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि नमी व अधिक गर्मी के कारण ओडिशा में अगले 5 दिन गर्म व असहज मौसम रहेगा।

Tags:
Next Story
Share it