मौसम की जानकारी: हरियाणा में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना

मौसम की जानकारी: हरियाणा में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना
X

मौसम जानकारी

7 जनवरी,2023  मौसम: हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में गहरी धुंध या घना कोहरा छाया रहा तथा कुछ एक स्थानों पर दृश्यता 200 से 500 मीटर तक आंकी गई। आज ज्यादातर क्षेत्रों मे कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। आज 7 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान अर्थात दिन का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है तथा इससे पहले 3 जनवरी को भी दिन का तापमान 10.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले वर्ष 2011 में 2 जनवरी को 9.9, 5 जनवरी को 8 तथा 9जनवरी को 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज रात्रि तापमान अर्थात न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम जानकारी

मौसम पूर्वानुमान :- हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में हवा में बदलाव उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवायों से पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है तथा रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी आने की भी संभावना है परंतु दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है ।

मौसम जानकारी

परंतु 10 जनवरी को आने वाले एक और पश्चिमिविक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तरपश्चिमी जिलों में 11जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।

Tags:
Next Story
Share it