बड़ी खबर: किसानों के पास एमएसपी पर गेहूं बेचने का आज अंतिम मौका, अब तक 80 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद

बड़ी खबर: किसानों के पास एमएसपी पर गेहूं बेचने का आज अंतिम मौका, अब तक 80 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद
X

बड़ी खबर: किसानों के पास एमएसपी पर गेहूं बेचने का आज अंतिम मौका, अब तक 80 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद

खेत खजाना: सिरसा, सरकार की ओर से सोमवार को अंतिम दिन गेहूं की एमएसपी पर खरीद की जाएगी। जिन किसानों के पास घर में गेहूं पड़ा है व अंतिम दिन एमएसपी पर गेहूं बेच सकता है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 25 लाख क्विंटल गेहूं की अधिक खरीद हुई है। जिले में अभी 35 हजार क्विंटल गेहूं की हर रोज आवक हो रही है।

मंडियों में बीते एक सप्ताह से गेहूं की आवक में काफी कमी आई है। एक सप्ताह पहले रोजाना डेढ़ लाख क्विंटल गेहूं की आवक होती थी, यह आवक कम होकर 35 हजार क्विंटल तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 79 लाख 1 हजार 287 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से अब तक 71 लाख 34 हजार क्विंटल गेहूं के उठान हो चुका है। आठ लाख क्विंटल अभी मंडियों में ही पड़ा है। मंडियों में शेड के नीचे गेहूं के बड़े ढांग लगे हैं।

खरीद सरकार की ओर से की गई थी। वहीं, उठान कार्य जल्द किए जाने को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से भी एजेंसियों व ठेकेदार को पत्र लिखा गया है ताकि जल्द से जल्द मंडी खाली हो सके।

निजी व्यापारी करेंगे कॉमर्शियल खरीद

सरकार की ओर से एमएसपी पर सरकारी खरीद बंद किए जाने बाद निजी व्यापारियों की तरफ से खरीद जारी रखी जाएगी। अब एमएसपी 2125 रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है। ऐसे में निजी व्यापारियों की ओर से दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के अनुसार किसानों से खरीद की जा रही है। अभी भी जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर गेहूं का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है उनसे व्यापारी गेहूं खरीद रहे हैं।

15 मई तक हो गेहूं की एमएसपी पर खरीद होने का पत्र जारी हुआ था। इसके बाद अभी खरीद को लेकर मुख्यालय की तरफ से कोई भी नया आदेश जारी नहीं किया गया है। - विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी।

मंडियों में हुई खरीद

मंडी                                                              खरीद

सिरसा-                                                       1771402

डबवाली-                                                     1836807

कालांवाली-                                                   1552566

ऐलनाबाद-                                                    759634

रानियाँ -                                                        1522175

डिंग-                                                             532052

Tags:
Next Story
Share it