Weather Update: आज और कल लू का यलो अलर्ट, फिर 23-24 को बारिश के आसार

Weather Update: आज और कल लू का यलो अलर्ट, फिर 23-24 को बारिश के आसार
X

Weather Update: आज और कल लू का यलो अलर्ट, फिर 23-24 को बारिश के आसार

खेत खजाना: प्रदेश में 2 दिन से लू चल रही है। इसके कारण शनिवार को दिन का औसतन तापमान 3.1 डिग्री बढ़ गया। सिरसा में यह 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।

जींद में 42.3, महेंद्रगढ़ में 42.8, नारनौल में 42 डिग्री पारा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 21, 22 मई को भी लू चलने के आसार हैं। इसके लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुड़गांव, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, दादरी में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके कारण 23 मई को कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। 24 मई को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में फिर से गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी जोर नहीं पकड़ पा रही है।

Tags:
Next Story
Share it