Wheather Update: नौतपा से पहले तपा हरियाणा, सिरसा-जींद में हाड जला रही लू , पारा जा पहुंचा 45.4 डिग्री
रात को भी गर्मी से लोग हो रहे बेहाल, आज बदलेगा मौसम 28 मई तक वर्षा की संभावना, तापमान में आएगी गिरावट
खेत खजाना : 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा से पहले ही हवा में तपिश बढ़ गई है। गर्मी के इस सीजन में पहली बार हरियाणा में लू चली। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से सोमवार को साथ लगते जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सिरसा और जींद में पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हिसार में तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। रात में भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। 18 जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा। महेंद्रगढ़ में रात का पारा 32 डिग्री दर्ज किया गया। हीट वेव के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव मंगलवार रात से मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार व बुधवार को हिमाचल प्रदेश, बिहार, बंगाल और सिक्किम में ओलावृष्टि हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू से झुलसे मैदानी इलाके, पहाड़ भी तपे, दिल्ली समेत कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टियां बुधवार जबकि उत्तराखंड, राजस्थान व मध्य प्रदेश में बुधवार और वीरवार को ओलावृष्टि की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
एकाएक तापमान बढ़ने से बिजली की डिमांड बढ़ गई है। बिजली निगम के ट्रांसफार्मर अभी से हाफ गए हैं। शहरी इलाकों में तापमान बढ़ने से लंबे-लंबे कट देखे गए। इसके अलावा गर्मी के कारण लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मरों में भी आग लग गई। हिसार में बिजली सप्लाई की मांग 96.03 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। पिछले साल मई में हिसार का तापमान 47 डिग्री के पार चला गया था और बिजली की मांग 100 लाख यूनिट तक पहुंच गई थी।
तापमान (डिग्री सेल्सिस में)
जिला अधिकतम तापमान
सिरसा 45.4
बालसमंद 54.4
जींद 45.4
मेवात 44.8
हिसार 44.6
झज्जर 444
सोनीपत 44.3
फतेहाबाद 43.9
नारनौल 438
गुरुग्राम 43.7
अंबाला 43.5
कुरुक्षेत्र 43.2
चंडीगढ़ 43.1
रोहतक 42.9
करनाल 42.7
पंचकुला 42.1