गर्म हवा ने झुलसाया, आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, इस दिन होगी हिसार/पानीपत/दिल्ली। हरियाणा समेत उत्तर भारत में बारिश

गर्म हवा ने झुलसाया, आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, इस दिन होगी हिसार/पानीपत/दिल्ली। हरियाणा समेत उत्तर भारत में बारिश
X

गर्म हवा ने झुलसाया, आज से बदलेगा हरियाणा का मौसम, इस दिन होगी हिसार/पानीपत/दिल्ली। हरियाणा समेत उत्तर भारत में बारिश

खेत खजाना: हिसार/पानीपत/दिल्ली। हरियाणा समेत उत्तर भारत में सोमवार को तेज गर्म हवा के कारण हीट वेव की स्थिति रही। सिरसा, पांडुपिंडारा व बालसमंद में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। औसत न्यूनतम तापमान में भी 2.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

हालांकि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार रात से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के मौसम में मंगलवार से बदलाव आएगा। इसके असर से दो दिन तक हरियाणा में बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन की मानें तो 26 व 29 मई को भी और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनके प्रभाव से 31 तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने एडवाइजरी की जारी ... भारतीय मौसम विभाग ने 23 से 26 मई तक येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कहा गरज-चमक के दौरान बाहर जाने से बचें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

छह डिग्री तक गिरेगा पारा....मौसम विभाग के उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान व उत्तराखंड में भी बारिश की संभावना है। पंजाब तक बादल पहुंच गए हैं, मंगलवार दिन के बाद हरियाणा तक पहुंचने की संभावना है।

■ पशु-पक्षी भी हो रहे बेहोश

गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित पक्षियों के अस्पताल के डॉ. राजकुमार ने बताया कि हीट स्ट्रोक के कारण पक्षी बेहोश हो जाते हैं। एक दर्जन कबूतर, मोढ़ी, मैना आदि रोज यहां लाए जा रहे हैं।

Tags:
Next Story
Share it