Breaking News: बेमौसमी बारिश से खराब फसलों का ₹181 करोड़ मुआवजा जारी, देखें लिस्ट में नाम

Breaking News: बेमौसमी बारिश से खराब फसलों का ₹181 करोड़ मुआवजा जारी, देखें लिस्ट में नाम
X

Breaking News: बेमौसमी बारिश से खराब फसलों का ₹181 करोड़ मुआवजा जारी, देखें लिस्ट में नाम

खेत खजाना: चंडीगढ़। प्रदेश में मार्च-अप्रैल में आई बेमौसमी बारिश के चलते खराब हुई फसलों के मुआवजे के तौर पर हरियाणा सरकार ने 181 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पहली बार डीसी के माध्यम से राशि न भेजकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से एक क्लिक से सीधे 67,758 किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी है।

फसल क्षति का विशेष सर्वेक्षण किया था, जिसके अनुसार 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। इनमें से गेहूं, सरसों और तोरिया फसलों के लिए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल भी मौजूद रहे जिला उपायुक्त भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

गौरतलब है कि बेमौसमी बारिश के चलते प्रदेश के 2.63 लाख किसानों ने 17.14 लाख एकड़ में फसल खराब होने का दावा किया

चंडीगढ़। ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल से किसानों के खातों में मुआवजे राशि जारी करते सीएम मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत व कृषि मंत्री जेपी दलाल अमर

2.63 पहले वर्षों इंतजार करते थे किसान : लाख किसानों ने किया था दावा गया था। किसानों ने फसल का दावा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किया था। इसके बाद सरकार की तरफ से विशेष गिरदावरी कराई गई थी। उसी आधार पर मुआवजा जारी किया गया है। जिन किसानों ने कंपनियों से बीमा करा रखा है, उनको कंपनियों मुआवजा राशि देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे दिन गए जब किसान अपना मुआवजा पाने के लिए वर्षों इंतजार करते थे। वर्तमान राज्य सरकार ने ई- गवनेंस की दिशा में बढ़ते हुए यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को समय पर मुआवजा मिले। मनोहर लाल ने कहा कि संबंधित अधिकारी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें समय पर मुआवजा दिया जा सके।

यह राशि पर्याप्त नहीं है। सरकार ने ड्रोन से सर्वे कराया था जो गलत हुआ था। कई किसान वंचित रह गए थे। रेवाड़ी जिले के किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ है। झज्जर में 13 करोड़ 55 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई है। - रामकिशन महलावत, प्रदेश महासचिव, भाकियू (टिकत)

अभी नहीं आई राशि

अभी तक किसानों के खातों में राशि नहीं पहुंची है। अधिकारियों की मानें तो सरकार ने जिले को राशि जारी की है। इसके बाद संबंधित बैंकों में राशि भेजी जाएगी और फिर किसानों के खातों में वीरवार शाम तक आने की उम्मीद है। किसान नेताओं का कहना है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि मिला मुआवजा ठीक है या नहीं भाकियू के प्रदेश महासचिव रामफल कंडेला व अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि एक-दो दिन में पता चलेगा किस किसान के खाते में कितनी राशि आई है।

एक-दो दिन में आएंगे पैसे

यमुनानगर के जिला प्रधान संजू गुदियाना का कहना है कि किसी भी किसान के खाते में अभी तक मुआवजा राशि नहीं आई है। उम्मीद है कि कुछ किसानों के खातों में एक-दो दिन में राशि आने के उम्मीद है।

ड्रोन सर्वे में थीं खामियां, कई किसान रह गए थे वंचित • कैथल के दीवाल निवासी किसान

(जगदीश और गांव नरड़ निवासी साहिल का कहना है कि उनके खाते में मुआवजा राशि नहीं आई है। उन्होंने अपनी फसल खराब होने पर मुआवजे के लिए आवेदन किया था।

Tags:
Next Story
Share it