मार्च-अप्रैल में बेमौसम बारिश, 209274 एकड़ के लिए किसानों को मिला मुआवजा, देखें अपने जिले की लिस्ट

मार्च-अप्रैल में बेमौसम बारिश, 209274 एकड़ के लिए किसानों को मिला मुआवजा, देखें अपने जिले की लिस्ट
X

मार्च-अप्रैल में बेमौसम बारिश, 209274 एकड़ के लिए किसानों को मिला मुआवजा,देखें अपने जिले की लिस्ट

खेत खजाना: प्रदेश में मार्च-अप्रैल में बेमौसम बरसात से खराब हुई रबी फसलों की मुआवजा राशि किसानों के खातों में डाल दी गई। सरकार ने 67758 किसानों को 181 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी की है। यह राशि 18 जिलों के किसानों को दी गई है। इसमें गेहूं, सरसों और तोरिया की ने क्षतिपूर्ति शामिल है।

इसमें सरसों के 88,20,43,617 रुपए और गेहूं के 92,71, 96,688 रुपए शामिल हैं। सरसों के लिए 115796 एकड़ रकबा वेरिफाई हुआ था, जबकि गेहूं का 93478 एकड़ रकबा वेरिफाई हुआ । इस रकबे में ई खराबे का मुआवजा किसानों के खातों में डाला गया है। कैथल सीएम मनोहर लाल ने एक क्लिक से ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से सीधे किसानों के खातों में मुआवजा राशि ना को ट्रांसफर किया।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसानों को सीधे खाते में 181 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। सरकार ने किसानों से वादा किया था कि सरकार मई में यह मुआवजा राशि किसानों को देगी। जिसको पूरा किया है।

17.14 लाख एकड़ का मांगा था मुआवजा

प्रदेश सरकार ने रबी फसलों के खराबे के बाद 33 से 50% राशि - 914944543 किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था। जिसके बाद 2.63 लाख किसानों ने 17.14 लाख एकड़ में फसल खराबे का मुआवजा मांगा था।

Tags:
Next Story
Share it