Sirsa Farmer News: इस बार सरसों व गेंहू कढाई का क्या रहेगा रेट? महंगाई तोड़ेगी किसानों की कमर?

Sirsa Farmer News: इस बार सरसों व गेंहू कढाई का क्या रहेगा रेट? महंगाई तोड़ेगी किसानों की कमर?
X

इस बार सरसों व गेंहू कढाई का क्या रहेगा रेट? महंगाई तोड़ेगी किसानों की कमर?

Sirsa Farmer News: खेत खजाना, सिरसा। भारत एक कृषि प्रधान देश है। जिसके कारण यहां बड़े पैमाने पर कृषि का कार्य होता है। तथा भारत की जनसंख्या का एक बड़ा विभाग कृषि करके अपने जीवन यापन करता है। परंतु आज के समय में भारत के किसानों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। दिन प्रतिदिन बढती हुई महंगाई ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। आज के लेख में हम जानते है कि इस महंगाई के कारण किसानों पर कितना असर पड़ा है और पिछले वर्ष व इस वर्ष में सरसों व गेंहू की कटाई-बढाई में कितना अंतर है।Sirsa Farmer News

इस बार किसानों पर सरसों की फसल मे डबल मार पड़ने वाली है। आज के लेख में दी जाने वाली जानकारी सरकारी आॅफिस में बैठे किसी अधिकारी व कर्मचारी से नही ली गई जबकि खेत में दिन रात काम करने वाले एक किसान ली गई है। क्योंकि किसान को अपनी खेती की जानकारी अफसरों से अधिक होती है। तो आइये जानते है इस बार सरसों व गेंहू की कटाई का क्या रहेगा रेट।Sirsa Farmer News

सरसों की कढाई पिछले वर्ष व इस बार

जानकारी देते हुए किसान संदीप पुत्र महेंद्र सागवान ने बताया कि इस बार किसानों पर सरसों की फसल में दोहरी मार पड़ने वाली है। किसान संदीप ने बताया की पिछले वर्ष सरसों की कढाई की बात कि जाए तो 4 सदस्यों की लेबर व मशीन सहित प्रति एकड़ 1800 रूपयों का भाव था। जबकि सरसों की पैदावार 9-10 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से हुई थी। लेकिन इस बार 4 सदस्यों की लेबर व मशीन सहित 2000 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से सरसों निकाली जा रही है। इस बार सरसों के झाड़ की बात कि जाए तो प्रति एकड़ 4-5 क्विंटल निकल रही है। उन्होने बताया कि अगर सरसों की पैदावार अच्छी है या उपर से उपर 7 क्विंटल प्रति किले के हिसाब से निकाली जा रही है।Sirsa Farmer News

गेंहू की कढाई पिछले वर्ष व इस बार

किसान संदीप ने बताया कि वह पिछले कुछ सालांे से गेंहू व सरसों कि फसलों को थ्रेसर मशीन से निकालता आ रहा है। इसलिए इस बार सरसों की फसल पहले से हलकी निकल रही है। गेंहू की बात जाए तो पिछली बार 14 सदस्यों की लेबर व मशीन सहित 3200 रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से निकाली गई थी। पिछले वर्ष गेंहू के उत्पादन की बात कि जाए तो 45 से 50 मन की औषत आई थी।

इस वर्ष की बात कि जाए गेंहू की कढाई 14 सदस्यों की लेबर व मशीन सहित 3500 रूपये प्रति किले का रहेगा। इस बार गेंहू का उत्पादन लगभग 50 से 55 मन के करीब रहेगा।

महंगाई सबसे बड़ा कारण

किसान संदीप ने बताया कि इस बार किसानों कि कमर पर बजन आने वाला है। उन्होने बताया कि इस डीजल महंगा हो गया, लेबर ने ही अपनी देहाड़ी बढा दी है और तीसरा सबसे बड़ा कारण है इस बार थ्रेसर मशीन के स्पेयरपार्ट बहुत महंगे मिल रहें है। जिसकी वजह से किसानों पर डबल मार पड़ने वाली है।

किसान संदीप, थे्रसर मशीन, गुडिया खेड़ा।

Tags:
Next Story
Share it