डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी, ग्रैप नियम लागू

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि ग्रेड बंद करने की योजना हर साल अक्टूबर में लागू की जाती है। एनजीटी की गाइडलाइन के तहत, उद्योगों और अन्य संगठनों में इस समय दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में डीजल जनरेटर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है। यह प्लान स्टेप बाय स्टेप लागू किया जाता है।

डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी, ग्रैप नियम लागू
X

बहादुरगढ़ : झज्जर जिला प्रशासन ने उद्योगपतियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रेड बंद करने की सलाह दी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक की बढ़ोतरी के साथ ही ग्रेड बंद किया जाता है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान अक्टूबर में लागू होता है। इस दौरान, एनजीटी की गाइडलाइन के तहत डीजल जनरेटर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है।

डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि ग्रेड बंद करने की योजना हर साल अक्टूबर में लागू की जाती है। एनजीटी की गाइडलाइन के तहत, उद्योगों और अन्य संगठनों में इस समय दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में डीजल जनरेटर का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है। यह प्लान स्टेप बाय स्टेप लागू किया जाता है।

इस बार इस प्लान के तहत आपातकालीन सेवाओं में भी छूट नहीं दी गई है। उद्योगपतियों के पास गैस आने पर उन्हें गैस के जरिए जनरेटर चलाने का अधिकार होता है। हालांकि कुछ उद्योगपतियों ने बहादुरगढ़ की फैक्ट्रियों तक गैस लाइन बिछाने वाली एचसीजी कंपनी पर मनमानी करने के भी आरोप लगाए हैं। डीसी ने कंपनी के अधिकारियों को उद्योगपतियों को बेवजह परेशान नहीं करने की भी सलाह दी है।

इतना ही नहीं जिला उपयुक्त शक्ति सिंह ने बहादुरगढ़ के उद्योगपतियों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के आदेश भी दिए। उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को उद्योगों को पूरी बिजली उपलब्ध करवाने और अनशेड्यूल्ड कट नहीं लगाने के भी आदेश दिए हैं। साथ ही बहादुरगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के गड्ढ़े भरने के भी आदेश सम्बंधित विभाग को दिए गए हैं।

Tags:
Next Story
Share it