2022 में जलभराव से खराब हुई फसलों का 125 करोड़ रुपये मुआवजा जारी, किसानों के चेहरे खिले

2022 में जलभराव से खराब हुई फसलों का 125 करोड़ रुपये मुआवजा जारी, किसानों के चेहरे खिले
X

फतेहाबाद, 31 अक्टूबर हरियाणा सरकार ने साल 2022 में खरीफ सीजन में हुई भारी बरसात के कारण खेतों में हुए जलभराव से फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा जारी किया है। हरियाणा सरकार ने जिले में नरमा, धान व अन्य फसलों में हुए नुकसान का 125 करोड़ 15 लाख 78 हजार रुपये की राशि मुआवजा के रूप में जारी किया है।

बता दें कि वर्ष 2022 में मानसून सीजन में हुई बरसात के कारण जिले के खेतों में जलभराव होने से फसलों में काफी नुकसान हुआ है जिसकी सरकार ने स्पेशल गिरदावरी करवाई थी। उसी के आधार पर अब यह मुआवजा राशि जारी की गई है।

प्रदेश सरकार ने फतेहाबाद सहित प्रदेश के नौ अन्य जिलों फरीदाबाद, पानीपत, कैथल, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी व झज्जर के लिए कुल 178 करोड़ 4 लाख 34 हजार 76 रुपये की राशि मुआवजा के रूप में जारी की है। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि यह राशि संबंधित एसडीएम के माध्यम से तहसीलों व उप तहसीलों में भेजी जाएगी जहां से पटवारियों के माध्यम से मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा।

Tags:
Next Story
Share it