'आम के आम गुठलियों के भी दाम' इस किसान ने 20,000 की लागत से शुरू की धनिया की खेती, 6 कटाई के बाद हो रही लाखों की कमाई
संतराम ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं। सबसे पहले खेत को समतल किया जाता है और जैविक खाद डाली जाती है।

'आम के आम गुठलियों के भी दाम' इस किसान ने 20,000 की लागत से शुरू की धनिया की खेती, 6 कटाई के बाद हो रही लाखों की कमाई
फर्रुखाबाद के अमानाबाद निवासी किसान संतराम ने धान-गेहूं की छोड़कर शुरू की धनिया की खेती, जिससे उन्होंने सिर्फ 35 दिनों में 1 लाख रुपए का मुनाफा कमाया।
सब्जियों की खेती करने का तरीका
किसानों ने अब खेती की दिशा बदलकर तकनीकी खेती में जुटे हैं और इससे लाखों रुपए कमा रहे हैं और इस किसान की मेहनत बता रही है कि मेहनत और योजना की गई खेती से चार बीघा में भी लाखों रुपए की कमाई की जा सकती है।
धनिया की खेती का तरीका
संतराम ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से सब्जियों की खेती कर रहे हैं। सबसे पहले खेत को समतल किया जाता है और जैविक खाद डाली जाती है। खेत में समतलीकरण के बाद, बुआई होती है और पानी से भरा जाता है। इसके बाद, पौधों को बढ़ने दिया जाता है और धीरे-धीरे बीज तैयार होते जाते हैं।
कमाई का गणित
धनिया की खेती में बीस हजार रुपए की आमतौर पर लागत आती है, लेकिन अगर बाजार में अच्छे रेट मिलते हैं, तो एक से डेढ़ लाख रुपए का मुनाफा हो सकता है। संतराम के अनुसार, सब्जियों की डिमांड अच्छी होने से उन्हें प्रति महीने 70 हजार से 1 लाख रुपए की बचत हो रही है।
फर्रुखाबाद के किसान संतराम ने धनिया की खेती से नहीं सिर्फ अपनी आमदनी बढ़ाई है बल्कि इससे दूसरे किसानों को भी सही तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।