किसान भाई ध्यान दें! कही आप भी तो खेत में नहीं डाल रहे नकली खाद, ऐसे करें नकली और मिलावटी खाद की पहचान

किसान भाई ध्यान दें! कही आप भी तो खेत में नहीं डाल रहे नकली खाद, ऐसे करें नकली और मिलावटी खाद की पहचान
X

DAP, Urea, NOP, Zinc: खेती में किसानों को सबसे मंहगी चीज, केमिकल फर्टिलाइजर (खाद), से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रबी फसलों की बुवाई से पहले, खाद की खरीदारी करने में किसानों को धोखाधड़ी, नकली और मिलावटी खाद से बचने की कठिनाई हो सकती है। इस समस्या का सीधा प्रभाव किसानों पर पड़ता है। सरकार कभी-कभी इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करती है, लेकिन किसानों को खाद खरीदते समय इसकी शुद्धता की परख करना उत्तम है।

किसानों के बीच खाद में डी.ए.पी, जिंक, यूरिया, और एम.ओ.पी. नकली या मिलावटी रूप में बाजार में पहुंचाए जाते हैं। खरीदारी के समय, किसान इसकी पहचान करने के लिए ध्यानपूर्वक देख सकते हैं। खाद नकली पाई जाए तो इसकी पुष्टि किसान सेवा केन्द्रों पर उपलब्ध टेस्टिंग किट से की जा सकती है। इन टेस्टिंग किट्स को किसान सेवा केन्द्रों पर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।

ऐसे करें नकली-मिलावटी खाद की पहचान

यूरिया:

पहचान का तरीका - सफेद चमकदार, समान आकार के गोल दानों की खाद होती है, जो पूरी तरह से पानी में धुल जाती है और जब घोल छूने पर ठंडे की अनुभूति होती है। गरम तवे पर रखने पर यह पिघल जाती है और आंच तेज करने पर कोई अवशेष नहीं बचता।

DAP:

इसके सख्त दानेदार भूरा काला बादामी रंग नाखूनी से आसानी से नहीं छूटता है। डी.ए.पी. के कुछ दानों को लेकर तम्बाकू की तरह उसमें चूना मिलाकर मलने पर तेज गन्ध निकलती है, जिसे सूंधनना असहज है।

सुपर फास्फेट:

यह सख्त दाने पर भूरा काला बादामी रंगों से युक्त और नाखूनों से आसानी से न टूटने वाला खाद है। यह चूर्ण के रूप में भी उपलब्ध होता है। इस दानेदार उर्वरक की मिलावटी बहुधा डी.ए.पी. व एन.पी.के. मिक्चर उर्वरकों के साथ की जाने की सम्भावना बनी रहती है। इस दाने दार उर्वरक को यदि गरम किया जाए तो इसके दाने फूलते नहीं हैं, जबकि डी.ए.पी. व अन्य कम्प्लजेक्स के दाने फूल जाते हैं। इस प्रकार इसकी मिलावट की पहचान आसानी से की जा सकती है।

जिंक सल्फेट:

जिंक सल्फेट में मैग्नेशियम सल्फेट प्रमुख मिलावटी रसायन है। भौतिक रूप से समानता के कारण नकली असली की पहचान कठिन होती है। डी.ए.पी. के घोल में जिंक सल्फेट के घोल को मिलाने पर थक्केदार घना अवक्षेप बन जाता है। मैंग सल्फेट के साथ ऐसा नहीं होता है।

Tags:
Next Story
Share it