किसान भाई ध्यान दे! क्या है गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय? कितनी बार देना पड़ता है पानी? जानिए पूरी जानकरी

किसान भाई ध्यान दे! क्या है गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय? कितनी बार देना पड़ता है पानी? जानिए पूरी जानकरी
X

वर्तमान में देश में ठंडी मौसम का समय है। इस मौसम में रबी फसलों की खेती की जा रही है, और देशभर में गेहूं की बोनी लगभग पूरी हो चुकी है। अब, इस फसल को सिंचाई करने का समय है, क्योंकि अच्छी पैदावार के लिए सिंचाई बहुत आवश्यक है। प्रत्येक किसान को इसके लिए कब और कैसे सिंचाई करनी चाहिए, यह जानकारी होनी चाहिए। यहां, सिंचाई से जुड़ी सभी जानकारी उपलब्ध है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, देश में गेहूं की कम पैदावार के कई कारण हैं, जिनमें से प्रमुख कारण सही समय पर सिंचाई न करना या सिंचाई को ठीक से नहीं करना है। गेहूं में जल प्रबंधन एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, और एक अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए लगभग 40 सेमी जल की आवश्यकता होती है। गेहूं की फसल के लिए सामान्यत: 4-6 सिंचाइयों की आवश्यकता होती है। रेतीली भूमि में 6-8 और भारी दोमट जमीन में 3-4 सिंचाइयाँ पर्याप्त मानी जाती हैं।

गेहूं की सम्पूर्ण अवधि में लगभग 35-40 सेंटीमीटर जल की आवश्यकता होती है। इसकी जड़ों और बालियों के निकलने के समय में सिंचाई का महत्वपूर्ण होता है; इस समय पर सिंचाई न करने पर उपज पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। सामान्यतः, गेहूं की फसल के लिए 4-6 सिंचाईयाँ सुलभ रहती हैं, जिसमें भारी मिट्टी में 4 और हल्की मिट्टी में 6 सिंचाईयाँ पर्याप्त होती हैं।

गेहूं की फसल को कितनी बार सिंचाई की आवश्यकता होती है?

पहली सिंचाई बुआई के 20-25 दिनों के बाद, इस समय मुख्य जड़ बनती है. दूसरी सिंचाई कल्लों के विकास के समय, जो कि बुवाई के 40-45 दिनों बाद होती है . तीसरी सिंचाई बुवाई के 65-70 दिनों बाद, तने में गांठ पड़ते समय. चौथी सिंचाई बुवाई के 90-95 दिनों बाद, फूल आते समय. पांचवी सिंचाई बुवाई के 105-110 दिनों बाद, दानों में दूध पड़ते समय. छठवीं सिंचाई बुवाई के 120-125 दिनों बाद करनी चाहिए.

सिंचाई के लिए नवीनतम विधि अपनाएं

किसान भाईयों के पास सिंचाई में सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि आखिर सिंचाई कैसे करें? इसके लिए उन्हें सबसे पहले तो पारंपरिक तौर से चली आ रही सतही क्यारी विधि छोड़नी होगी और सिंचाई की नवीनतम विधियों का इस्तेमाल करना होगा. वह बूंद-बूंद और फव्वारा सिंचाई को अपना सकते हैं. इससे फसलों में अच्छी और ज्यादा पैदावार देखने को मिलेगी. ये विधि इसलिए भी कारगर है क्योंकि कई राज्यों में पानी का संकट है.

Tags:
Next Story
Share it