बेरानी क्षेत्र में किसान ने लगाया अमरूद का बाग, इस तरीके से बढ़ाई लाखों रुपयों की आमदन

बेरानी क्षेत्र में किसान ने लगाया अमरूद का बाग, इस तरीके से बढ़ाई लाखों रुपयों की आमदन
X

बेरानी क्षेत्र में किसान ने लगाया अमरूद का बाग, इस तरीके से बढ़ाई लाखों रुपयों की आमदन

खेत खजाना : बदलते वक्त के साथ किसान भी परंपरागत खेती से हटकर नए तौर-तरीकों को अपना रहे हैं। इस बदलाव से किसानों की आमदनी में भारी इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में सिरसा के एक किसान ने भी कमाल किया है, उन्होंने परंपरागत खेती से हटकर अमरूद के बाग लगाए और अब लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं।

किसान ने अमरूद की खेती में किया बदलाव

सिरसा के गांव जोड़किया के किसान दिनेश हुड्डा ने 2021 में अमरूद की खेती शुरू की थी। उन्होंने तीन एकड़ में हिसार सफेदा किस्म के 520 पौधे लगाए थे। इस बाग को उन्होंने बरानी जमीन में लगाया था, जिस पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध नहीं होती। इसमें उन्हें महज 22 महीनों में ही पहली पैदावार मिल गई थी।

आधुनिक खेती ने दिया मुनाफा

किसान दिनेश का कहना है कि उनके इलाके में पानी की काफी समस्या है और परंपरागत खेती में पानी की खपत भी ज्यादा होती थी और मेहनत के अनुसार पैदावार भी नहीं हो पाती थी। लेकिन आधुनिक खेती ने किसानों के लिए काफी ज्यादा विकल्प खोल दिए हैं, जिससे वे अब अमरूद के बाग से काफी मुनाफा कमा रहे हैं।

इस तरह के नए तौर-तरीके से किसानों की आमदनी में इजाफा होने से कृषि सेक्टर में भी बदलाव आ रहा है। आधुनिक तकनीकों, समय-सारणी की पालना, और नए खेती विधियों के अपनाने से किसान अपने पैदावार को बढ़ा सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं। इससे कृषि सेक्टर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुधार का एक अच्छा अवसर मिलता है।

Tags:
Next Story
Share it