किसान रवि केले की खेती से कमा रहे गेहूं, धान से भी चौगुना लाभ, सिर्फ 14 महीनों के पौधों में हो रहा फलों का उत्पादन, कई बार हो चुके हैं सम्मानित

पहले उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जब उन्होंने इस क्षेत्र में मेहनत और लगन खेती को सभाला , तो उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा हुआ।

किसान रवि केले की खेती से कमा रहे गेहूं, धान से भी चौगुना लाभ, सिर्फ 14 महीनों के पौधों में हो रहा फलों का उत्पादन, कई बार हो चुके हैं सम्मानित
X

किसान रवि केले की खेती से कमा रहे गेहूं, धान से भी चौगुना लाभ, सिर्फ 14 महीनों के पौधों में हो रहा फलों का उत्पादन, कई बार हो चुके हैं सम्मानित

अमेठी के किसान रवि प्रकाश शुक्ला ने केले की खेती से अपनी किस्मत को बदला है। पहले उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन जब उन्होंने इस क्षेत्र में मेहनत और लगन खेती को सभाला , तो उन्हें बहुत बड़ा मुनाफा हुआ।

जैविक खाद का इस्तेमाल

रवि प्रकाश शुक्ला ने बताया कि उन्होंने जैविक तरीके से केले की खेती शुरू की और इसमें जैविक खाद का विशेष ध्यान रखा। गोबर और केंचुआ की खाद के साथ, उन्होंने अन्य जैविक पदार्थों का भी सही मिश्रण किया, जिससे उनकी खेती में चारगुना तक वृद्धि हुई।

मुनाफा और सम्मान

केले की फसल का समय सिर्फ 14 महीने है, और एक बीघे में लगभग दो लाख रुपए का मुनाफा होता है। रवि प्रकाश शुक्ला के अनुसार, इसमें अन्य पारंपरिक फसलों की तुलना में चारगुना फायदा होने का कारण जैविक तरीके से खेती करने का है।

जिले स्तर पर सम्मान

रवि प्रकाश शुक्ला ने अपनी जैविक खेती के कारण प्रदेश स्तर पर कई बार सम्मान प्राप्त की हैं। उनकी मेहनत और उत्साह ने उन्हें एक प्रगतिशील किसान के रूप में उच्च स्थान पर पहुंचाया है।

Tags:
Next Story
Share it