किसान कपास की खेती में इन बीजों से 30 से 32 मण तक ले सकते है उत्पादन, देखें इन बीजों की खासियत

किसान कपास की खेती में इन बीजों से 30 से 32 मण तक ले सकते है उत्पादन, देखें इन बीजों की खासियत
X

किसान कपास की खेती में इन बीजों से 30 से 32 मण तक ले सकते है उत्पादन, देखें इन बीजों की खासियत

खेत खाजाना : कपास की खेती भारतीय किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत है। इसकी उन्नति में बीजों की गुणवत्ता का बहुत बड़ा हाथ होता है। आज हम उन पांच बीजों की चर्चा करेंगे जो कपास की खेती के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। किसान भाइयों इन बीजों से आप अपनी कपास की खेती में अधिक उत्पादन ले सकते है क्योंकि इन बीजों में बीमारी का आना बहुत ही कम देखा जाता है ।

तो आइए आज के इस लेख के माध्यम से जानते है कि कपास की खेती में सबसे ज्यादा लोकप्रिय कौन सी है । तो सबसे पहले हम पांचवे नंबर से स्टार्ट करेंगे ।

राशि 926

पांचवें स्थान पर है राशि 926, जो 20 से 25 मण के आसपास उत्पादन देता है। यह बीज नरम और मध्यम जमीन के लिए उपयुक्त है।

टाटा दिग्गज

चौथे स्थान पर है टाटा दिग्गज, जिसने पिछले साल 22 से 25 मण के आसपास उत्पादन दिया था। यह बीज भी किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है।

KR-64

तीसरे स्थान पर है KR-64, जो शक्ति वर्धक कंपनी का एक प्रमुख बीज है। यह बीज बाजार में कम ही उपलब्ध होता है लेकिन अगर मिल जाए तो इसकी बिजाई से 27-32 मण तक का उत्पादन संभव है।

राशि 951

दूसरे स्थान पर है राशि 951, जो अपने उच्च उत्पादन के लिए जाना जाता है। किसानों के अनुसार, यह बीज 20-25 मण तक का उत्पादन दे सकता है।

राशि 773

पहले स्थान पर है राशि 773, जो कि एक विश्वसनीय बीज है। यह बीज खराब मौसम में भी अच्छी पैदावार देता है और उत्कृष्ट मौसम में तो और भी बेहतर परिणाम देता है।

कपास की खेती में बीजों का चयन एक महत्वपूर्ण कदम है। उपरोक्त बीजों का चयन करके किसान भाइयों को अपनी खेती में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इन बीजों की उपलब्धता, उनकी खेती की विधि, और उनसे होने वाले उत्पादन की जानकारी किसानों को समय-समय पर दी जाती रहेगी। इस लेख के माध्यम से हमने कपास की खेती के लिए उपयुक्त बीजों की जानकारी साझा की है, जिससे किसान भाइयों को उनकी खेती में मदद मिल सके।

Tags:
Next Story
Share it