बाढ़ और गुलाबी सुंडी से ग्रसित फसलों पर किसानों को मिलेगा तुरंत मुआवजा, सीएम ने दिलाया विश्वास, 72 घंटे में राशि होगी किसानों के खाते में

भाजपा की सरकार कांग्रेस की तरह मुआवजा लटकाने वाली सरकार नहीं बल्कि तुरंत मुआवजा देने वाली सरकार है।

बाढ़ और गुलाबी सुंडी से ग्रसित फसलों पर किसानों को मिलेगा तुरंत मुआवजा, सीएम ने दिलाया विश्वास, 72 घंटे में राशि होगी किसानों के खाते में
X

बाढ़ और गुलाबी सुंडी से ग्रसित फसलों पर किसानों को मिलेगा तुरंत मुआवजा, सीएम ने दिलाया विश्वास, 72 घंटे में राशि होगी किसानों के खाते में



फतेहाबाद, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को फतेहाबाद के रतिया की विजय संकल्प रैली में उन किसानों का मुआवजा जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए जो तकनीकी खामियों के कारण अटके हुए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार कांग्रेस की तरह मुआवजा लटकाने वाली सरकार नहीं बल्कि तुरंत मुआवजा देने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री ने साल 2022 में गुलाबी सुंडी और साल 2023 में घग्घर में आई बाढ़ से खराब हुई फसलों का तकनीकी खामियों के कारण अटका मुआवजा जांच कर देने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

गुलाबी सुंडी से खराब हुई फसलों के अटके मुआवजे की बात हरकोफैड चेयरमैन वेद फुलां और 2023 में बाढ़ से खराब फसलों का तकनीकी खामी के चलते अटके मुआवजे की बात राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने मुख्यमंत्री के सामने रखी। इसकी जांच कर तुरंत मुआवजा देने के आदेश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए।

विजय संकल्प रैली के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी फसलों का निरीक्षण करने आसपास के खेतों में पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के अलाव अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नायब सैनी ने लहलाते खेतों को देखते हुए कहा कि हमारे किसान भाइयों की मेहनत की फसल पक कर तैयार है और हरियाणा सरकार भी समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने के लिए तैयार है। सैनी ने कहा कि किसानों की फसल खरीदने के लिए मंडियों में तैयारियां पूरी हैं। 72 घंटों के अंदर किसानों की मेहनत का पैसा उनके बैंक अकाऊंट में ट्रांसफर करवाना भाजपा सरकार का संकल्प है।

Tags:
Next Story
Share it