हरियाणा बजट 2024-25: किसानों, सैनिकों और खिलाड़ियों को बड़ी राहत, जानें मुख्य घोषणाएं

हरियाणा बजट 2024-25: किसानों, सैनिकों और खिलाड़ियों को बड़ी राहत, जानें मुख्य घोषणाएं
X

हरियाणा बजट 2024-25: किसानों, सैनिकों और खिलाड़ियों को बड़ी राहत, जानें मुख्य घोषणाएं

खेत खजाना : चंडीगढ़, हरियाणा बजट 2024-25 हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को विधानसभा में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने किसानों, सैनिकों, खिलाड़ियों और गरीबों को कई राहत और सुविधाएं देने की घोषणा की है। इसके अलावा, शिक्षा, खेल, ऊर्जा, आवास, स्वास्थ्य और उड्डयन जैसे क्षेत्रों में भी कई योजनाओं और परियोजनाओं को शुरू या विस्तार करने का प्रस्ताव रखा गया है। इस बजट का कुल आकार 1.89 लाख करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। आइए जानते हैं इस बजट की कुछ मुख्य बातें।

किसानों के कर्ज का ब्याज माफ: सीएम ने कहा कि किसानों के लिए ब्याज मुक्त कर्ज योजना जारी रहेगी। इसके तहत, 31 मार्च 2024 तक किसानों के लिए बैंकों और सहकारी संस्थाओं से लिए गए कर्ज का ब्याज माफ किया जाएगा। इससे किसानों को लगभग 1,800 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।

शहीद सैनिकों के परिवार को 1 करोड़: सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के लिए दी जा रही 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए किया जाएगा। शहीद सैनिक चाहे वे किसी भी रक्षा सेवा या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के हों।

खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार: सीएम ने कहा कि वर्ष 2023-24 के दौरान 692 खिलाड़ियों को 92 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए, खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2023 में हरियाणा के 183 खिलाड़ियों ने 105 पदक जीत कर प्रदेश को प्रथम स्थान दिलवाया। वित्त वर्ष 2024-25 में 400 नई खेल नर्सरी स्थापित करने का प्रस्ताव, वर्ष 2024-25 में मुक्केबाजी और कुश्ती में दो उच्च प्रदर्शन केंद्र क्रमशः पानीपत और सोनीपत में स्थापित होंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल स्पीड क्लाइंबिंग के लिए राज्य में 6 स्थानों करनाल, भिवानी, हिसार, फरीदाबाद, नारनौल और पंचकुला में सुविधाएं दी जाएंगी।

ऊर्जा क्षेत्र में नई पहल: सीएम ने कहा कि वर्ष 2023-24 में यमुनानगर में 800 मेगावाट के अर्मल पावर प्लांट का निर्माण करने की घोषणा की गई थी। 6,000 करोड़ रुपगे की लागत से इसके निर्माण का टेंडर हाल ही में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को दिया गया है।

Tags:
Next Story
Share it