कम समय में खेती से पाना चाहते हैं मोटा मुनाफा, तो अपनाये ये तकनीक, थोड़ी सी जगह में खेती कर सकते हैं 5 लाख तक की कमाई

मल्टीलेयर फार्मिंग एक तकनीक है जिसमें एक ही खेत पर चार अलग-अलग फसलों की खेती की जाती है।

कम समय में खेती से पाना चाहते हैं मोटा मुनाफा, तो अपनाये ये तकनीक, थोड़ी सी जगह में खेती कर सकते हैं 5 लाख तक की कमाई
X


कम समय में खेती से पाना चाहते हैं मोटा मुनाफा, तो अपनाये ये तकनीक, थोड़ी सी जगह में खेती कर सकते हैं 5 लाख तक की कमाई

मल्टीलेयर फार्मिंग, एक नई खेती तकनीक है जो किसानों को छोटे खेतों में ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका प्रदान करती है। इस तकनीक के जरिए किसान एक ही जगह पर कई तरह की फसलें उगा सकते हैं, जिससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन में वृद्धि होती है।

मल्टीलेयर फार्मिंग क्या है?

मल्टीलेयर फार्मिंग एक तकनीक है जिसमें एक ही खेत पर चार अलग-अलग फसलों की खेती की जाती है। इसके लिए फसलों को ऐसे तरीके से बोया जाता है कि जमीन के अलग-अलग लेयरों में उग सकें।

मल्टीलेयर फार्मिंग के फायदे

मल्टीलेयर फार्मिंग की तकनीक के उपयोग से किसानों को कई तरह के फायदे मिलते हैं:

खेती की लागत में कमी: इस तकनीक से खेती की लागत में कमी होती है क्योंकि एक ही जगह पर कई फसलों की खेती की जा सकती है।

ज्यादा उत्पादन: मल्टीलेयर फार्मिंग से उत्पादन में वृद्धि होती है क्योंकि एक ही खेत पर ज्यादा पैदवार होती है


खेती की लागत में आती है कमी

इस तकनीक से खेती करने पर खेती की कुल लागत काफ़ी हद तक कम की जा सकती है। इससे पानी की खपत भी काफ़ी कम हो जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस खेती में 70 फीसदी तक पानी की बचत होती है। इसमें आप एक जगह पर जितनी फसलों की खेती करते हैं, उन सभी के लिए अलग-अलग सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती है। आप एक ही बार में सभी फसलों को पानी दे सकते हैं। वहीं, इस कृषि में उतनी ही खाद डालनी पड़ती है जितनी एक फसल के लिए जरूरी होती है। अन्य फसलों को पोषक तत्व फसलों से एक-दूसरे को आपस में ही मिल जाते हैं।

उत्पादन और मुनाफा

यह खेती कम भूमि वाले किसानों के लिए अधिक लाभदायक मानी जाती है जमीन कम होने के कारण कई किसान अपने मनपसंद की खेती नहीं कर पाते हैं ऐसे किसानों के लिए यह खेती पवरदान है कम लागत के साथ-साथ पैदावार और मुनाफा भी अधिक होता है। इस तकनीक से खेती करने पर अगर जमीन पर एक लाख रुपये की लागत आती है तो किसान आराम से 5 लाख रुपये तक मुनाफा कमा सकता है।

Tags:
Next Story
Share it