हरियाणा के इस किसान का जादू , स्ट्रॉबेरी खेती से कमाए 4 लाख रुपये, 300 किसानों ने खेती करने का सीखा तरीका

हरियाणा के इस किसान का जादू , स्ट्रॉबेरी खेती से कमाए 4 लाख रुपये, 300 किसानों ने खेती करने का सीखा तरीका
X

हरियाणा के इस किसान का जादू , स्ट्रॉबेरी खेती से कमाए 4 लाख रुपये, 300 किसानों ने खेती करने का सीखा तरीका

खेत खजाना : हिसार के स्याहड़वा गांव में स्ट्रॉबेरी की खेती में बड़ी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे गांव के 300 से ज्यादा परिवारों को नई आजीविका मिल रही है। इस सफल पहल के चलते, आसपास के गांव भी स्ट्रॉबेरी की खेती में रुचि दिखा रहे हैं।

अधिक जानकारी के अनुसार बता दें की 1996 में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. अनिल गोदारा ने स्ट्रॉबेरी की खेती करने का मन बनाया और खेती करने के मिट्टी की जांच करवाकर स्ट्रॉबेरी की खेती से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी जुटाकर खेती करना शुरू कर दिया । स्ट्रॉबेरी की खेती से डॉ अनिल गोदरा की किस्मत ऐसी चमकी कि एक सीजन में लगभग 4 से 5 लाख रुपये की कमाई होनी शुरू हो गई । जिससे प्रेरित होकर गांव के किसानों ने इसे अपनाया और आज यहां 300 से ज्यादा परिवार स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं।

खेती का लाभ:

एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी की खेती करने में लगता है लगभग 4 लाख रुपये, लेकिन इससे हर किसान 4 से 5 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकता है। नवंबर में स्ट्रॉबेरी की उच्च मूल्य से किसानों को अच्छा लाभ हो रहा है।

गांव के किसानों ने स्ट्रॉबेरी की खेती के लाभों पर चर्चा की:

अब फिलहाल स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे किसानों ने बताया की ....

"मैं पिछले 10 वर्षों से स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहा हूं और नवंबर में इसका बेहतरीन मूल्य मिलता है।" - राजबीर

"हम स्ट्रॉबेरी को दिल्ली, चण्डीगढ़, जालंधर और रिलायंस को सप्लाई कर रहे हैं।" - देवेन्द्र

इस सफल खेती के कारण, स्याहड़वा गांव ने देश और विदेश में अपनी पहचान बना ली है, और यहां की स्ट्रॉबेरी दूसरे देशों में भी मान्यता प्राप्त कर रही है।

स्याहड़वा गांव के सफल किसानों ने स्ट्रॉबेरी की खेती के माध्यम से अपनी आजीविका में सुधार किया है और गांव को देश और विदेश में पहचान दिलाई है। इससे आने वाले समय में और भी किसानों को इस उत्पादक खेती की ओर प्रेरित किया जा सकता है।

Tags:
Next Story
Share it