Mahindra OJA 3136: महिंद्रा का सबसे पावरफुल मिनी ट्रैक्टर, देखें स्पेसिफिकेशन

Mahindra OJA 3136: महिंद्रा का सबसे पावरफुल मिनी ट्रैक्टर, देखें स्पेसिफिकेशन
X

Mahindra OJA 3136 Tractor: भारतीय किसानों के बीच में Mahindra एंड Mahindra के OJA सीरीज ट्रैक्टर काफी लोकप्रिय हैं। इस सीरीज में आने वाले ट्रैक्टर लेटेस्ट फीचर्स के साथ कम कीमत में उपलब्ध हैं, और इसी सीरीज का हिस्सा Mahindra OJA 3136 ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर छोटी खेती और बागवानी करने वाले किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें 36 हॉर्सपावर का शक्तिशाली इंजन है जो दैनिक कृषि कार्यों को आसानी से पूरा कर सकता है।

इस आलेख में हम आपको Mahindra OJA 3136 ट्रैक्टर की विशेषताएं, फीचर्स, और कीमत की जानकारी प्रदान करेंगे।

महिंद्रा OJA 3136 की विशेषताएं (Mahindra OJA 3136 Specifications):

इस Mahindra ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर शक्तिशाली इंजन है, जो 36 HP पावर और 121 NM का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है। ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ 31.5 HP है और इसका इंजन 2500 आरपीएम तक जनरेट कर सकता है। Dry Type एयर फिल्टर इस ट्रैक्टर में शामिल है। OJA सीरीज ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 950 किलोग्राम है।

इस ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1660 MM है और ग्राउंड क्लियरेंस 370 MM है। यह 4WD ट्रैक्टर है और इसमें 8X16 फ्रंट टायर और 12.4 X 24 रियर टायर हैं।

महिंद्रा OJA 3136 के फीचर्स (Mahindra OJA 3136 Features):

Mahindra OJA 3136 ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग है। इसमें 12 Forward + 12 Reverse गियरबॉक्स है और Constant mesh with synchro shuttle टाइप ट्रांसमिशन है। इसमें Oil Immersed ब्रेक्स हैं और ऑटो इम्प्लीमेंट्स लिफ्ट, ईपीटीओ, ऑटो पीटीओ, ऑटो वन साइड ब्रेक, GPS लाइव लोकेशन ट्रैक, क्रीपर, डीजल मॉनिटर, और ईक्यूएल जैसी फीचर्स शामिल हैं।

महिंद्रा OJA 3136 की कीमत और वारंटी (Mahindra OJA 3136 Price And Warranty):

इस ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.98 लाख से 7 लाख रुपये के बीच है, जो विभिन्न राज्यों में रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन के साथ बदल सकती है। Mahindra एंड Mahindra इस ट्रैक्टर को 6 साल तक की वारंटी के साथ प्रदान करती है।

Tags:
Next Story
Share it