दस वर्ष बाद पेड़ों की मार्किंग पूरी, दो लाख 87 हजार बढ़े पेड़

दस वर्ष बाद पेड़ों की मार्किंग पूरी, दो लाख 87 हजार बढ़े पेड़
X

सिरसा जिले में 10 वर्ष पश्चात शुरू हुआ पेड़ों की मार्किंग का काम अब पूरा हो चुका है। हर वर्ष की गणना के अनुसार इस वर्ष जिले में दे लाख 87 हजार 39 पेड़ों की संख्या बढ़ी है। बीते वर्ष हुई गणना में इन पेड़ों की मोटाई 30 सेंटीमीटर से कम थी। जिले में अब कुल 33 लाख पेड़ हो चुके हैं। इन सभी पेड़ों पर वन विभाग की ओर से नई मार्किंग की गई है।

वन विभाग की ओर से हर पांच वर्ष बाद सभी पेड़ों की मार्किंग की जाती है। जिसमें 30 सेंटीमीटर और इससे अधिक मोटाई वाले पेड़ों को गणना में शामिल कर उनकी मार्किंग की जाती है। कोरोना के कारण इस बार 10 वर्ष बाद जिले में पेड़ों की मार्किंग की का काम किया गया है।

जबकि हर वर्ष फरवरी-मार्च माह में पेड़ों की गणना कर उनकी जानकारी पोर्टल पर फोटो सहित अपडेट की जाती है। वर्ष 2022-23 में गणना के दौरान जिले में सरकारी कुल सात लाख 17 हजार 498 पेड़ मिले थे। जिसके पश्चात अब इनकी संख्या बढ़कर 10 लाख चार हजार 537 पेड़ मिले है। इन पेड़ों पर विभाग ने नंबर लगा उनकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की है। जिले में अब कुल 33 लाख पेड़ हैं।

मानसून सीजन के लिए विभाग तैयार कर रहा है

10 लाख पौध पर्यावरण को स्वच्छ रखने और हरियाली बढ़ाने के लिए हर वर्ष वन विभाग की ओर से मानसून सीजन में पौधे वितरित किए जाते है। वर्ष 2023-24 के लिए वन विभाग की ओर से 10 लाख 43 हजार 160. नई पौध तैयार की जा रही है। जिले में इस बार विभाग की ओर से 87 प्रकार की पौध अलग- अलग नर्सियों में तैयार की जा रही है। जुलाई माह में मानसून शुरू होने से पहले विभाग की तरफ से इस पौध को वितरित करने व पौध लगाने का कार्य किया जाएगा। जिले में हर वर्ष विभाग की ओर से स्कूल, कालेज में पौध वितरित की जाती है।

जिले में इस बार सभी पेड़ों की गणना व मार्किंग की गई है। बीते वर्ष के मुकाबले दो लाख 87 हजार पेड़ बढ़े है। जिले में अब सरकारी व निजी करीब 33 लाख पेड़ है। हर वर्ष पेड़ों की गणना होती है लेकिन 10 वर्ष बाद सभी पेड़ों की मार्किंग की गई है।

सतीश कुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा

Tags:
Next Story
Share it