बारिश होने से सावनी की फसल को फायदा, गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

बारिश होने से सावनी की फसल को फायदा, गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
X

बारिश होने से सावनी की फसल को फायदा, गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

खेत खजाना : चोपटा।(संदीप) राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के पैंतालीसा क्षेत्र के कुम्हारिया, कागदाना, खेड़ी सहित कई गांवों में शनिवार को हुई बारिश से सावनी की फसल को संजीवनी मिली, वहीं लोगों को गर्मी से भी निजात मिली है। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से बीटी नरमा, देसी कपास, ग्वार, बाजरे, मूंगफली व अरंड की फसल को काफी फायदा होगा।

बारिश होने से फसल पर सूखे का खतरा टल गया है। सावनी की फसल का उत्पादन भी बंपर होने की उम्मीद बढ़ गई है। राजस्थान की सीमा से सटे पैतालिसा क्षेत्र के गुडिया खेड़ा, ढुकड़ा, रूपवास, कागदाना, कुम्हारिया, खेड़ी, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपूरा नवाबाद, जसानियां, राजपुरा साहनी, गुसाई आना सहित कई गांवों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई।


गौरतलब है कि इनमें लगभग गांव नहरों के अंतिम छोर पर पडऩे के कारण इन गांवों की अधिकतर जमीन बिरानी है तथा सावनी की फसल मानसून की बारिश पर आधरित होती है। किसानों ने बीटी नरमें व देशी कपास की बिजाई तो कर दी। लेकिन नहरी पानी के अभाव के कारण उसमें सिंचाई नहीं हो पा रही थी। किसान विनोद पूनिया, भादर सागवान, पालाराम, जगदीश, महेंद्र सिंह व सुरेश कुमार, श्रवण कुमार, विक्रम सिंह का कहना है कि बारिश फसलों के लिए तो फायदेमंद है। बारिश होने से फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी, जिससे उनके डीजल का खर्च बच जाएगा। बारिश से फसलों का उत्पादन भी बेहतर होगा।


Tags:
Next Story
Share it