Success Story: आधुनिक तरीके से खेती कर किसान हुआ मालामाल! कमा रहा है लाखों रुपए, जानिए सफलता की पूरी कहानी

Success Story: आधुनिक तरीके से खेती कर किसान हुआ मालामाल! कमा रहा है लाखों रुपए, जानिए सफलता की पूरी कहानी
X

Success Story: देश में कृषि क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है, आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। इस सीरीज़ में हम आपको एक ऐसे किसान की कहानी सुनाएंगे, जिन्होंने सिंचाई की विधि में बदलाव किया है और आज वे अपनी लागत कम करके खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं प्रगतिशील किसान महेंद्र सिंह, जो हरियाणा के कैथल जिले के निवासी हैं। इनके पास करीब 55 एकड़ जमीन है, जिसमें वह खरीफ और रबी फसलों की खेती करते हैं।

महेंद्र सिंह अपने खेत में बागवानी भी करते हैं, उन्होंने बताया कि बागवानी में वह अमरूद, आम और नींबू की खेती किए हैं। उन्होंने कहा कि वह आधा एकड़ में आम, एक रकबे में अमरूद की खेती करते हैं। किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि खेती-किसानी के लिए उन्होंने सिर्फ सब्सिडी की ही सहायता ली है, इसके अलावा उन्हें सरकार से दूसरी कोई सहायता नहीं मिली है। उन्होंने खुद ही खेती बड़ी की जानकारी जुटाई और सभी बगीचों को तैयार किया है।

खेती की तरीकों में बदलाव कर बढ़ाया मुनाफा

उन्होंने बताया कि खेती से अच्छा मुनाफा पाने के लिए उन्होंने खेती के तरीकों में बदलाव किया और लागत को कम करने के लिए सिंचाई के तरीके में भी बदलाव किया है। वह ड्रिप विधि के जरिए अपने खेतों की सिंचाई करते हैं, जिससे उनका मुनाफा आज कई गुना तक बढ़ गया है।

हालांकि, कुछ हिस्सों में उन्होंने परंपरागत तरीकों का भी इस्तेमाल किया है। किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि वह खेती के सभी कार्यों को सही समय पर पूरा करने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे समय और लागत में बचत होती है और मुनाफा भी होता है।

उन्होंने बताया कि खेती से जुड़ी नई तकनीक की मशीनों को खरीदने के लिए सरकार की तरफ से भी कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसकी मदद से छोटे किसान आसानी से कृषि उपकरणों को खरीद सकते हैं. इसी क्रम में किसान महेंद्र सिंह ने भी कृषि मशीनों को खरीदने के लिए सरकार की सब्सिडी का लाभ उठाया है.

सरकारी पोर्टल के जरिए बेचते हैं उपज

महेंद्र सिंह ने बताया कि फसलों को बेचने के लिए उन्हें अधिक भागदौड़ की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्होंने 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' हरियाणा सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके अपनी फसलें बेच दी हैं। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से बाजार में फसल बेचने से बिचौलियों की परेशानी खत्म हो गई है और किसानों को इस पोर्टल पर अच्छे दाम मिल रहे हैं। इसलिए, अब ज्यादातर किसान पोर्टल के माध्यम से ही अपनी फसलें बाजार में बेच रहे हैं।

सालाना 20 लाख से ज्यादा का मुनाफा

अगर सालाना लागत और मुनाफे की बात करें, तो किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि हर एक फसल की अलग-अलग लागत आती हैं. लेकिन फिर भी अनुमान लगाया जाए तो (खरीफ और रबी) दोनों ही सीजन की फसलों को मिलाकर और साथ ही बागवानी की फसलों से भी सालाना लागत 55 एकड़ में लगभग 25 लाख रुपये तक आती है. जबकि, उनके मुनाफे भी बात करें तो वह सालाना 20 से 25 लाख रुपये का मुनाफा कमा लेते हैं.

Tags:
Next Story
Share it