इस तकनीक से किसान ने की स्ट्रॉबेरी की खेती! अब हर महीने कमा रहा लाखों रुपये

इस तकनीक से किसान ने की स्ट्रॉबेरी की खेती! अब हर महीने कमा रहा लाखों रुपये
X

भारत, जो कृषि पर आधारित देश है, यहां खेती का काम बड़े पैमाने पर होता है। बाराबंकी जिले में कुछ किसान स्ट्रॉबेरी की खेती को बड़े पैमाने पर अपना रहे हैं। इस काम से वे कम लागत में लाखों रुपए का मुनाफा प्रतिवर्ष कमा रहे हैं। इसलिए कई किसान स्ट्रॉबेरी की खेती में अपनी रुचि दिखा रहे हैं। उनका मानना है कि धान, गेहूं जैसी फसलों में वहाँ उतना मुनाफा नहीं होता, जितना स्ट्रॉबेरी की खेती में होता है।

जनपद बाराबंकी के हरख ब्लॉक क्षेत्र के बस बसौली गांव में निवास करने वाले किसान राजेश कुमार ने आधुनिक तरीके से स्ट्रॉबेरी की खेती करके अपना भाग्य बदल दिया है। उन्होंने तीन एकड़ में स्ट्रॉबेरी की फसल उगाने के लिए नवीनतम तकनीक का उपयोग किया है।

इस तकनीक से खेत में खराबी नहीं होती है और बाहर से कीट-पतंगे भी नहीं आते, जिससे फसल की उत्पादकता बढ़ती है और बड़े फल भी मिलते हैं। इससे मार्केट में बेहतर मूल्य मिलती है। स्ट्रॉबेरी की खेती ठंडी जलवायु में की जाती है, जिससे पौधा कुछ ही महीनों में फल देने के योग्य हो जाता है, और इससे मुनाफा भी बढ़ता है।

एक एकड़ खेत में होता है इतना मुनाफा

किसान राजेश कुमार ने बताया कि पहले हम धान और गेहूं की खेती करते थे, लेकिन उसमें अधिक मुनाफा नहीं हो पाता था। उसके बाद हमने स्ट्रॉबेरी की खेती के बारे में जानकारी हासिल की और देखा कि इससे अच्छा मुनाफा होता है। हमने शुरूआत में 2 बीघे में स्ट्रॉबेरी लगाई और अच्छा मुनाफा हुआ।

अब हमने इसे बढ़ाकर तीन एकड़ में फसल लगाई है। यहां लागत एक एकड़ में सात लाख रुपए आती है, जबकि प्रति फसल मुनाफा 12 लाख रुपए तक हो जाता है। मैं अपने साथी किसानों से कहना चाहता हूं कि अगर वे स्ट्रॉबेरी की खेती के साथ थोड़ा खेती करें तो उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है, जिसकी लागत के हिसाब से अधिक मुनाफा होता है।

Tags:
Next Story
Share it