बेहद खास है इस नस्ल की गाय! हर रोज देती है 55 तक लीटर दूध, जानिए कीमत

बेहद खास है इस नस्ल की गाय! हर रोज देती है 55 तक लीटर दूध, जानिए कीमत
X

गाय पालन आजकल किसानों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। देश में कई किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन करके भी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। अगर आप भी इस दिशा में देख रहे हैं, तो हम आपके लिए एक बेहतरीन गाय की नस्ल की जानकारी लेकर आए हैं। यह नस्ल लगभग 50 से 55 लीटर तक दूध देती है। इस गाय का नाम "हरधेनु" है।

इस नस्ल में उत्तरी-अमेरिका (होल्स्टीन फ्रीजन) का 62.5% खून होता है, साथ ही हरियाणा और साहीवाल नस्ल का 37.5% खून होता है। हरधेनु नस्ल की गाय के दूध में ए-1 प्रोटीन की मात्रा भी बहुत अच्छी होती है। इस नस्ल की गाय हरियाणा क्षेत्र के लिए उपयुक्त मानी जाती है और इसके पालन से पशुपालक बहुत अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

हरधेनु गाय की नस्ल 16 लीटर तक देती है दूध

Animall.in के अनुसार, हरधेनु गाय एक दिन में सुबह 50 से 55 लीटर तक आराम से दूध दे सकती है। इसे एक दिन में लगभग 40 से 50 किलो हरा चारा और 4 से 5 किलो सूखा चारा खिलाया जाता है। इसके अलावा, यह गाय दिनभर में करीब 40 से 70 लीटर पानी पी सकती है। हरधेनु नस्ल की गाय को पालन करने के लिए किसानों को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि यह विभिन्न तापमानों को सहजता से सहन कर सकती है।

हरधेनु गाय की खासियत

हरधेनु गाय लगभग 20 महीने में प्रजनन के लिए तैयार हो जाती है, जबकि वहीं इसके लिए स्थानीय नस्ल की गाय करीब 36 महीने का समय लगाती हैं.

इसके अलावा हरधेनु गाय की नस्ल 30 महीने की ही उम्र में बछड़ा देना शुरू कर देती है, जबकि अन्य नस्ल गाय 45 महीने में बछड़ा देना शुरू करती है.

इन गाय की दूध देने की क्षमता ज्यादा होती है.

इनके दूध में फैट की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है.

हरधेनु गाय को पशुपालक किसी भी तरह के तापमान में रह सकते हैं.

पशुपालक इस नस्ल की गाय से करीब 50 से 55 लीटर दूध प्राप्त कर सकते हैं.

गाय की यह नस्ल एक बार के ब्याने पर लगभग 10 महीने तक दूध देती है.

Tags:
Next Story
Share it