खेती की इस खास तकनीक से होगा डबल मुनाफा, एक खर्च में उगेगी दो फसलें

Sahfasli kheti: किसानों को डबल मुनाफा देने वाली सहफसली खेती तकनीक बेहद कारगर है। इससे एक ही खर्च में दो फसलों का मुनाफा मिलता है। आइये जानते है सहफसली खेती की पूरी जानकारी

खेती की इस खास तकनीक से होगा डबल मुनाफा, एक खर्च में उगेगी दो फसलें
X

Sahfasli kheti: खरीफ फसलों की कटाई के बाद अब रबी फसलों की बुआई का समय है। इस मौसम में, किसान सहफसली खेती को अपनाकर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं, जिससे एक ही खर्च में दो फसलों का मुनाफा हो सकता है। यह किसानों को एक ही फसल के नुकसान से होने वाली चुनौतियों से बचाने में मदद करता है।

सहफसली खेती क्या है?

सहफसली खेती एक तकनीक है जिसमें एक ही खेत में दो फसलें उगाई जाती हैं, जो मुख्य फसल की दो कतारों के बीच में बोई जा सकती हैं। इससे न केवल कुल उत्पादन में वृद्धि होती है, बल्कि प्रतिकूल परिस्थितियों में नुकसान कम होने की भी संभावना होती है। इससे अलग-अलग फसलों की खेती की लागत में भी कमी हो सकती है।

सहफसली खेती की विधि:

फसल का चयन:

  • दोनों फसलें एक ही किस्म की नहीं होनी चाहिए।
  • दो फसलों के पोषक तत्व उपयोग करने का जमीन स्तर अलग-अलग होना चाहिए।
  • दोनों फसलों में एक फसल की छाया दूसरे पर पड़ना नहीं चाहिए।

उगाई जाने वाली फसलें:

  • आलू के साथ गेहूं
  • गन्ना के साथ तोरिया
  • गन्ना के साथ राई
  • गन्ना+मसूर
  • चना+अलसी
  • रबी मक्का+सब्जी मटर
  • गन्ना+मटर
  • रबी मक्का+धनिया
  • रबी मक्का+पत्ता गोभी

सहफसली खेती को बढ़ावा देने से किसान एक समय में दो फसलों से मुनाफा कमा सकता है और जमीन का बेहतर उपयोग कर सकता है।

Tags:
Next Story
Share it