बकरे की ग्रोथ और दूध दोनों को बड़ा देगा खाने का ये तरीका, जानें

पशुओं को हरा चारा खिलाने के कई फायदे होते हैं। एनिमल और डेयरी विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हरा चारा खिलाने से पशुओं की ग्रोथ और उत्पादन बढ़ता है।

बकरे की ग्रोथ और दूध दोनों को बड़ा देगा खाने का ये तरीका, जानें
X

पशुओं को हरा चारा खिलाने के कई फायदे होते हैं। एनिमल और डेयरी विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हरा चारा खिलाने से पशुओं की ग्रोथ और उत्पादन बढ़ता है। हरा चारा गाय-भैंस और भेड़-बकरी को जरूरी पोषक तत्वों, प्रोटीन, और खास विटामिन को प्राप्त करवाता है। अगर हरा चारा उचित तरीके से खिलाया जाए, तो इससे और भी अधिक फायदा होता है।

केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मथुरा के वैज्ञानिक बताते हैं कि बकरियों को हरा चारा खिलाने से उन्हें भी स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। यह चारा उनके पेट को साफ और स्वस्थ रखता है। इससे उन्हें बीमारियों से बचाव की सुरक्षा मिलती है।

हरा चारा खिलाने के लिए बकरियों के खाने का तरीका भी महत्वपूर्ण है। उन्हें खुले मैदान में या जंगल में ले जाकर खिलाना बेहतर होता है। अगर यह संभव नहीं हो तो हरे चारे का गट्ठर उचित ऊंचाई पर बनाकर या फिर ऊपर ही लगाकर बकरी को दिया जा सकता है।

हरा चारा उन्हें ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है और उनकी सेहत को बनाए रखने में मदद करता है। इससे उनका उत्पादन भी बढ़ता है और उन्हें और अधिक मानवीय उपयोग के लिए योग्य बनाता है।

Next Story
Share it