खेती करते-करते आया ताऊ, मुंह में बीड़ी लेकर डीजे पर मचाया धमाल, मुर्गा डांस कर जमाई तगड़ी महफ़िल

खेती करते-करते आया ताऊ, मुंह में बीड़ी लेकर डीजे पर मचाया धमाल, मुर्गा डांस कर जमाई तगड़ी महफ़िल
X

खेती करते-करते आया ताऊ, मुंह में बीड़ी लेकर डीजे पर मचाया धमाल, मुर्गा डांस कर जमाई तगड़ी महफ़िल

खेत खजाना : सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक ताऊ खेती करते करते अपने अनोखे अंदाज में dj पर मुर्गा डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आपको भी उनके डांस की तारीफ करने का मन करेगा।

वीडियो की बात करें तो इसमें एक धोती-कुर्ता पहने ताऊ को डीजे फ्लोर पर नाचते हुए दिखाया गया है। उनके मुंह में एक बीड़ी दबी हुई है और उनके हाथ में एक लाठी है। वो अपने हाथ-पैरों को ऐसे हिला रहे हैं, मानो वो मुर्गा बन गए हों। उनके नाच का अंदाज इतना हटके है कि आसपास के लोग भी उनको देखकर हैरान हो रहे हैं।

वीडियो के पीछे खड़ी कुछ महिलाएं तो उनके नाच को देखकर हंसी नहीं रोक पा रही हैं। एक मास्क पहनी महिला तो उनकी ताली भी बजा रही है। वीडियो के अंत में ताऊ अपना डांस खत्म करके फ्लोर से उतर जाते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर विकास कुमार नाम के यूजर ने शेयर किया है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है और 46 हजार लोगों ने शेयर किया है। लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोग तो उनके डांस को देखकर उनके फैन हो गए हैं।

Tags:
Next Story
Share it