Weather Update: खराब मौसम का अलर्ट: इस प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने के संभावना ; 40km स्पीड से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट

Weather Update: खराब मौसम का अलर्ट: इस प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने के संभावना ; 40km स्पीड से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट
X

Weather Update: खराब मौसम का अलर्ट: इस प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने के संभावना ; 40km स्पीड से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट

खेत खजाना: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के छह जिलों में बारिश और ओले के साथ खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

इस बदलाव के कारण, हरियाणा में नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 1 दिसंबर के बाद से राज्य में बारिश नहीं हुई है। जबकि आमतौर पर जनवरी में अच्छी बारिश होती रही है। इससे पहले 2016 में सबसे कम बारिश शून्य के करीब दर्ज की गई थी, जबकि साल 2022 में पूरे महीने में 143 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2011 के बाद यह पहली बार है, जब जनवरी में बारिश नहीं हुई।

बारिश और ओले के कारण, राज्य में कड़ाके की ठंड से भी राहत मिलना शुरू हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अत्यधिक ठंडे दिन की स्थिति नहीं आएगी। मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप खिली। हालांकि महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। रात के पारे में कोई बदलाव नहीं है। सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। राज्य में 1 से 2 फरवरी के बीच अच्छी बारिश के संकेत बन रहे हैं। यह बदलाव राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब सर्दी उतनी नहीं पड़ेगी, जितनी पहले पड़ रही थी। अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व दो तीन अन्य जिलों में अभी कोहरे की संभावना रहेगी। आज कई जिलों में बादल छाए हैं।

Tags:
Next Story
Share it