गेहूं कटाई के लिए ले आए रीपर बाइंडर मशीन, 1 घंटे में करेगी 25 मजदूरों जितना काम

Update: 2023-04-05 06:49 GMT

By. Khetkhajana.Com

गेहूं की कटाई जोरों पर है किसान अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे हैं। आजकल ज्यादातर गेहूं की कटाई मशीनों द्वारा होने लगी है। हर किसान चाहता है कि वह जल्द से जल्द गेहूं की कटाई कर सके। इसके लिए खेत में कई मजदूरों की आवश्यकता होती है लेकिन काम की अधिकता होने के कारण मजदूर ढूंढने पर भी नहीं मिल पाते। अगर मिलते भी हैं तो वे मजदूरी जरूरत से भी अधिक मांगते हैं लेकिन अब किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है हम बता रहे हैं आपको ऐसी रीपर बाइंडर मशीन के बारे में जो सिर्फ 1 घंटे में 25 से 30 मजदूरों का काम कर देती है।

रीपर बाइंडर और कंबाइन हार्वेस्टर दोनों ही मशीन फसल की कटाई में काम आती है। रीपर बाइंडर मशीन छोटे किसानों के लिए उपयोगी है। वहीं कंबाइन हार्वेस्टर बड़े किसानों के लिए उपयोगी है। रीपर बाइंडर मशीन की सहायता से जमीन से 5 से 7 सेमी ऊपर फसल की कटाई आसानी से की जा सकती है और भूसे का नुकसान नहीं होता है। कंबाइन हार्वेस्टर खेत में करीब 30 सेमी से ऊपर फसल की कटाई करता है। जिससे कटाई के बाद फसल का ठूठ खेत में ही खड़े रह जाते हैं। जिससे किसानों को बहुत नुकसान होता है। क्योंकि फसल से मिलने वाले भूसे का नुकसान हो जाता है। वहीं दूसरी ओर कई बार किसान खेत में खड़े ठूठ में आग लगा देते हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान होता है। इसलिए रीपर बाइंडर का उपयोग बहुत अच्छा माना जाता है।

  • इस मशीन से 85 सेमी से 110 सेमी तक ऊंचाई वाली फसलों को आसानी से काटा जा सकता है।
  • रीपर बाइंडर मशीन का उपयोग गेहूं, जौ, जेई, धान सहित अन्य फसलों की कटाई में किया जाता है।
  • रीपर बाइंडर मशीन एक घंटे में एक एकड़ भूमि पर खड़ी फसल काट सकती है।
  • इस मशीन के माध्यम से फसल को काटने के साथ-साथ उनका बंडल भी बनाया जा सकता है।
  • यह मशीन बारिश के समय और पेटाकाश्त की जमीन पर भी आसानी से कार्य कर सकती है।
  • इससे खेतों में उगने वाली झाडिय़ों की भी आसानी से कटिंग की जा सकती है।
  • इस मशीन में छोटी टाई लगाकर करीब 5 क्विंटल तक का भार ढोया जा सकता है।
  • रीपर बाइंडर मशीन के उपयोग से भूसे का नुकसान नहीं होता है।
  • रीपर बाइंडर को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होता है।
  • यह यंत्र टिकाऊ है और लंबे समय तक चलता है।

Tags:    

Similar News