Kheti Business Idea : अप्रेल महीने में किसान करें यह खेती, साल के अंत में मिलेगा बंपर मुनाफा

Update: 2024-03-28 12:19 GMT

Kheti Business Idea : अप्रेल महीने में किसान करें यह खेती, साल के अंत में मिलेगा बंपर मुनाफा

Kheti Business Idea : खेत खजाना, नई दिल्ली, भारत जो एक कृषि प्रधान देश है भारतीय किसान विभन्न प्रकार की खेती करते हैं। आधुनिक खेती और इंटीग्रेटेड फार्मिंग के साथ किसानों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो रहा है। खासकर अप्रैल महीने में ओल (जिमीकंद) की खेती करने से किसानों को पांच गुना अधिक मुनाफा हो सकता है। इस लेख में हम ओल की खेती के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे और यह भी जानेंगे कि कैसे इससे किसान एक एकड़ की खेती जितना लाभ कठ्ठे भर में कमा सकते हैं।

ओल की खेती

क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार के अनुसार अप्रैल के पहले और दूसरे सप्ताह में ओल की खेती की शुरुआत की जाती है। यह एक क्रैश क्रॉप खेती है जिससे उच्च मुनाफा प्राप्त होता है। गजेंद्र ओल, विधान और कुसुम के प्रभेद की खेती से सबसे अधिक लाभ होता है। इसके लिए ऑर्गेनिक खाद्य और सिंचाई की सुविधा अनिवार्य है। जुलाई से वर्षा शुरू होने से पहले किसान अपनी सिंचाई व्यवस्था से खेती कर सकते हैं। इस खेती से किसान एक कट्ठे में 20 से 25 हजार रुपए तक कमा सकते हैं और फसल 8 महीने में तैयार हो जाती है।

मिट्टी का चयन

ओल की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी जिसमें जल निकासी की सुविधा और ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा हो, उपयुक्त होती है। ओल के प्रभेद को दो दो फिट की दूरी पर और 40 मीटर गड्ढे में लगाना चाहिए। दो केजी के ओल को चार भागों में काटकर एक एक गड्ढे में मिट्टी से एक इंच नीचे लगाना चाहिए। इस प्रक्रिया में ओल के कटे हुए भाग में गढ्ढा होना चाहिए। यह प्रभेद देसी ओल की तुलना में पांच गुना बड़ा होता है और आठ महीने में तैयार हो जाता है।

खेती की तकनीक

खेती के लिए एन पी के का अनुपात 100:60:80 का होना चाहिए और सप्ताह में एक बार पटवन करना जरूरी है। 20 से 23 दिन में ओल के पौधे निकलने लगते हैं।

बीज उपचार

खेती से पहले बीज उपचार आवश्यक है। 15 लीटर पानी में 30 ग्राम कारबेंडाजिम मिलाकर ओल के बीज को डालें और 10 मिनट के बाद निकालें। यह प्रक्रिया तीन बार करें ताकि बीज में कोई भी रोग न लगे।

Tags:    

Similar News