15 तक मौसम में रहेगा बदलाव, कई दिनों बाद हुए सूर्य के दर्शन

There will be change in weather till 15th, sun seen after several days

Update: 2024-01-11 16:20 GMT

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 13 व 14 ठंड से बचने के जनवरी को बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है। वहीं दिन व रात के तापमान में गिरावट बनी हुई है। हालांकि आज 9 दिनों के बाद सूर्य के दर्शन हुए। खिली धूप का लोगों ने घरों की छतों व पाकों में आनंद लिया।  

हिसार का दोपहर का तापमान 12.0 डिग्री सैल्सियस रहा। जो सामान्य से 7 डिग्री सैल्सियस नीचे है। हकृवि मौसम विभाग अनुसार कृषि क्षेत्र में दोपहर का तापमान 11.8 डिग्री सैल्सियस रहा। बालसमंद का 12.6 डिग्री सैल्सियसव रात्रि तापमान 6.3 डिग्री सैल्सियस रहा 14.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा ने क्षेत्र में ठंड बढ़ा दी। रात्रि के समय ठंड का ज्यादा प्रकोप हो गया। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से रात के तापमान में गिरावट आ रही है।

चौधरी चरणसिह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डा. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ौतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News